गुरुग्राम में महिला से गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप:दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, पटौदी में युवक से मारपीट और लूट

गुरुग्राम जिले के पटौदी क्षेत्र में दो अलग-अलग आपराधिक मामले सामने आए हैं। जहां एक मामले में महिला से रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप है, जबकि दूसरे में एक युवक के साथ मारपीट, अश्लील हरकतें और लूट की शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड-15 पटौदी निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके वैवाहिक विवाद के दौरान स्थानीय व्यक्ति जाहिद और उसके साथी सोनू ने समझौता कराने का झांसा देकर उससे संपर्क किया। महिला ने बताया कि अक्टूबर 2024 में उसे हेलीमंडी स्थित एक होटल में ले जाकर रेप किया।। बाद में उसे ब्लैकमेल कर कई बार अलग-अलग स्थानों पर शारीरिक शोषण किया गया। आरोपियों ने किया रेप पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि एक मौके पर दोनों आरोपियों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। 1 अप्रैल को बाजार में आरोपियों द्वारा उसके साथ मारपीट करने की बात भी सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2), 70(1) व 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने की युवक से साथ मारपीट दूसरे मामले में, वार्ड-19 पटौदी निवासी भूपेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे पटौदी बस स्टैंड के पास सोनू, तेजु और उनके अन्य साथियों ने उन्हें जबरन एक कार्यालय में ले जाकर मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उनके कपड़े उतरवाकर अश्लील हरकतें कीं, वीडियो बनाई और 5000 रुपए नकद छीन लिए। वीडियों वायरल करने और मारने की धमकी आरोपियों ने भूपेंद्र की मां से फोन के माध्यम से 5000 रुपए और ट्रांसफर करवाए। साथ ही, घटना की वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी गई। भूपेंद्र का मेडिकल परीक्षण सीएचसी पटौदी में कराया गया, जिसमें उनके शरीर पर कई चोटों की पुष्टि हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *