पंचकूला के शिव मंदिर में चोर का अनोखा VIDEO:CCTV देख हाथ जोड़कर कान पकड़े, अक्टूबर 2025 में भी दानपात्र ले गए थे चोर

हरियाणा के पंचकूला शिव मंदिर में चोर ने दानपात्र से करीब 7 हजार रुपए कैश चोरी कर लिया। चोरी की यह वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। लेकिन चोर ने CCTV देख पूजा करते हुए हाथ जोड़े व कान पकड़े। चोरी की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचकूला के रामगढ़ गांव निवासी मंदिर कमेटी सदस्य कृष्ण ने बताया कि गांव के शिव मंदिर में चोर ने दानपात्र से 7 हजार रुपए कैश चोरी कर लिया। चोर नें मंदिर प्रांगण में सीसीटीवी देखा तो पहले बाहर आकर उसके तार काटे, उसके बाद दानपात्र से कैश चोरी करके ले गए। मंदिर कमेटी की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर कमेटी सदस्य कृष्ण के अनुसार अक्टूबर 2025 में भी दो चोर दानपात्र ही उठा ले गए थे। तब भी चोरों ने इसी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर ने चोरी से पहले मंदिर में पूजा की थी। हाथ जोड़ते-कान पकड़ते दिखा युवक मंदिर के सीसीटीवी में कैद हुए वीडियो में एक युवक मंदिर में पहले दानपात्र की तरफ जाता है। उसकी नजर फिर ऊपर कैमरे की तरफ जाती है तो वह तुरंत खड़ा होकर हाथ जोड़ने लगता है और कान पकड़ता है। युवक कुछ देर पूजा में हाथ जोड़कर खड़ा होता है तथा बाद में वहां से बाहर निकल जाता है। उसके बाद कमेटी के अनुसार बाहर जाकर युवक ने कैमरे का तार काट दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *