फिरोजपुर शहर के सिटी थाने में एक आरोपी को छोड़ने को लेकर ASI और SHO भिड़ गए। दोनों में जमकर बहस भी हुई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। आरोप है कि SHO जबरन आरोपी को छुड़ाकर ले गए। वीडियो में ASI रमन ने कहा कि मेरी तफतीश में आप दखल क्यों देते हैं? मैंने उस दिन आपसे कहा था कि लड़की वाली मिसल(जांच वाली फाइल) आप ले लीजिए, फिर ली क्यों नहीं आपने? इसके बाद SHO गुरमीत कहते हैं मुझे इस तरह अच्छा नहीं लगता यार, आप थानेदार हैं, जिस पर ASI ने कहा- आप भी SHO हैं, SHO जैसा ही काम रखें। ASI रमन ने कहा कि SHO गुरमीत सिंह ने मुझे सभी के सामने जलील किया, खींचातान में उन्होंने मेरी नेम प्लेट भी तोड़ दी है। वहीं दूसरी तरफ, SHO गुरमीत सिंह ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि थाने में सीसीटीवी कैमरे में लगे हैं, जांच करलें। अगर मेरी कोई गलती है, तो मेरे पर कार्रवाई हो। ASI ने SHO पर ये आरोप लगाए… सीसीटीवी की जांच करवा सकते हैं अधिकारी: SHO वहीं इस मामले में SHO गुरमीत सिंह ने कहा कि थाने में कैमरे लगे हैं। किसी तरह का यहां कोई विवाद नहीं हुआ है। मैंने किसी की नेम प्लेट नहीं उतारी। पूरे थाने में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के कैमरे लगे हैं। यदि मेरा कहीं कोई कसूर सामने आता है, तो मेरे पर कार्रवाई हो। यदि मेरा कोई कसूर नहीं है, तो सीनियर अधिकारी के साथ गलत व्यवहार करने पर मैं ASI के खिलाफ कार्रवाई करुंगा।