गाजियाबाद के आरकेजीआईटी (RKGIT) कॉलेज में 3 अप्रैल को शो के दौरान हुई मिसहैप्निंग को लेकर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने इंस्टा पर वीडियो शेयर किया। सुनंदा ने कहा कि कल स्टेज पर एक स्टूडेंट के अचानक आने और उसके पैरों में गिरने से जो हुआ उसके लिए मैं स्टूडेंट्स को माफ करती हूं।
वहीं स्टूडेंट्स ने भी अपना वीडियो जारी करते हुए कान पकड़कर सुनंदा से माफी मांगी है। स्टूडेंट ने कहा कि मेरा नाम शिवांग पांडे है। मैं सुनंदा का फैन हूं। जब वह स्टेज पर गा रही थीं तो मैं अचानक से चला गया और पैर छूने चाहे। शिवांग ने कहा कि मैं सॉरी मांगता हूं। आप मुझे माफ कर देंगी तो मुझे कॉलेज का मैनेजमेंट भी माफ कर देगा। सॉरी मैम।
सुनंदा ने कहा कि स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान अचानक स्टूडेंट्स के सुरक्षा घेरा तोड़कर सामने आ जाने से मैं काफी डर गई और सुरक्षा कारणों से शो को बीच में ही रोकना पड़ा। हालांकि, इस घटना के बाद सिंगर ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने स्टूडेंट पर सख्त कार्रवाई की है। इसे रोक देना चाहिए।
सुनंदा शर्मा ने कहा कि प्यार जताने का सबका अपना तरीका होता है। स्टूडेंट ने जो किया, उससे मैं डर गई क्योंकि आजकल सिंगर के साथ कई तरह की घटनाएं हो रही हैं।
सुनंदा ने कहा कि अचानक स्टूडेंट के आने का किसी को अंदाजा नहीं था। उन्होंने स्वीकार किया कि उस वक्त वह काफी डर गई थीं और अचानक हुई इस हरकत पर उनका रिएक्शन भी काफी लाउड था। सुनंदा ने कहा कि एक कलाकार के तौर पर सुरक्षा कारणों से ऐसे पलों में घबराहट होना स्वाभाविक है और इसी वजह से उस समय वह मंच छोड़कर चली गई थीं। वीडियो में सुनंदा की 3 अहम बातें शिवांग ने कहा-सारी मैम, मेरा इंटेंशन गलत नहीं था
गाजियाबाद के जीआईटीएम कॉलेज के स्टूडेंट ने वीडियो जारी कर कहा कि नमस्ते सुनंदा मैम। मैं शिवांग पांडे हूं। मैं वही लड़का हूं जिसने कल आपके इवेंट में स्टेज पर पैर छूने का प्रयास किया। मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। मैं आपको स्पॉटिफाई पर फॉलो करता हूं। मैं मेरा इंटेंशन कुछ गलत नहीं था। आपको हर्ट करने का मेरा इंटेंशन नहीं था। मैं आपसे सॉरी मांगता हूं। उम्मीद करता हूं कि आप मुझे माफ कर देंगी तो मुझे कॉलेज का मैनेजमेंट भी माफ कर देगा। सॉरी मैम।