कुरुक्षेत्र में ट्रेन से कटकर नाबालिग लड़के की मौत:अंबाला से मामा के घर से लौट रहा, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया धक्का देने का आरोप

कुरुक्षेत्र जिले में शाहाबाद रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से नीयचे गिरने से 17 साल के लड़के की मौत हो गई। उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। उसकी एक बाजू कटकर दूर जाकर गिर गई। हालांकि परिवार ने लड़के के दोस्तों पर उसे धक्का देने का आरोप लगाया है। परिवार ने पुलिस को एक ऑडियो भी सौंपी। मृतक की पहचान गौरव निवासी पलवल गांव के रूप में हुई। गौरव 11वीं क्लास में फेल हो गया था और घर पर ही रहता था। गौरव को उसके दोस्त अपने साथ हरिद्वार लेकर गए थे। 24 मार्च को गौरव का जन्मदिन था। इसलिए उसके दोस्त एक दिन पहले ही उसे अपने साथ लेकर चले गए थे। लौटते वक्त हुआ हादसा पलवल निवासी मोहन बहादुर ने बताया कि वह ड्राइवरी का काम करता है। हरिद्वार से आने के बाद उसका बेटा गौरव 30 मार्च को अंबाला आ गया था। उसके 5-6 दोस्त भी उसके साथ ही थे। वे अंबाला से वापस अपने घर लौट रहे थे। शाहाबाद स्टेशन के पास पहुंचकर गौरव की मां रीटा ने उसके दोस्त को फोन किया था 10 मिनट में लौट रहा हूं घर गौरव ने अपनी मां से यही कहा कि मैं शाहाबाद के पास पहुंच चुका हूं। इसलिए कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन उसे लेने के लिए मामा विनय को भेज दें। मैं 10 मिनट में अंदर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर आ जाउंगा। इसके बाद गौरव ने फोन काट दिया। फोन आने के बाद उसकी मां ने गौरव को लेने के लिए अपने भाई को रेलवे स्टेशन भेज दिया। कुछ देर बाद मिली मौत की खबर मोहन बहादुर ने बताया कि कुछ देर बाद उसकी पत्नी के पास फिर से एक और फोन आया। इस बार उसके गौरव का कोई दोस्त बात कर रहा था, जिसने उसकी पत्नी को बताया कि गौरव शाहाबाद रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से नीचे गिर और ट्रेन के नीचे कटने से उसकी मौत हो गई। दोस्तों ने दिया धक्का- मोहन बहादुर मोहन बहादुर ने आरोप लगाया कि गौरव की मौत खुद ट्रेन से गिरकर नहीं हुई है, बल्कि उसके दोस्तों ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दिया, जिससे गौरव ट्रेन से नीचे गिर गया। ट्रेन के नीचे कटने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसका कोई दोस्त वापस तक नहीं आया। गौरव की मां रीटा ने बताया कि, गौरव अपना फोन घर छोड़ गया था। मैंने उसके एक दोस्त पास के फोन किया था। बातचीत के दौरान ही गौरव के दोस्त ने अपना फोन छीन लिया। उस समय कॉल कटी नहीं थी, तभी दूसरी तरफ से दूसरा दोस्त बोला कि गौरव को धक्का क्यों दिया। तब फोन छीनने वाला ने चिल्लाकर कहा कि दे दिया तो दिया। उसके बाद उसने फोन काट दिया। फिर मैंने दोबारा उसे फोन किया तो उसने बोला कि तेरे बेटे को मार दिया। अपने को उठाकर ले जाओ और ये कहकर फोन काट दिया। पुलिस कर रही मामले की जांच- विकास उधर, GRP ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। जांच अधिकारी ASI विकास ने बताया कि पिता के बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की गई। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह कोई हादसा या फिर गौरव को धक्का देकर उसकी हत्या की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *