अमृतसर में ASI पर युवक को पीटने का आरोप:थाने के बाहर हंगामा, परिवार बोला- रिश्वत मांगी, सस्पेंड करने की मांग; AAP विधायक ने लिया संज्ञान

अमृतसर के मकबूलपुरा थाने के बाहर शनिवार रात को उस समय माहौल तनावपूर्ण बन गया, जब एक परिवार ने पुलिस पर मारपीट और रिश्वत की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। परिवार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके बेटे को कोर्ट में पेश करने के बाद भी थाने में वापस लाकर पीटा गया। पीड़िता मां हरपिंदर कौर ने आरोप लगाया कि ASI बलदेव सिंह ने शराब के नशे में उनके बेटे को बेरहमी से पीटा और पैसे की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो और भी ज्यादा मारपीट की जाएगी। बेटे के हाथ-पैर सूज गए थे
मां ने बताया कि मैं जब कपड़े देने थाने आई तो उन्होंने देखा कि बेटे को बाहर खड़ा कर बेरहमी से पीटा जा रहा था। बेटे के हाथ-पैर सूज गए थे और वह घायल हालत में था। धक्का-मुक्की की और खुलेआम रिश्वत मांगी
रिश्तेदार नवनीत कौर ने भी पुलिस पर आरोप लगाया कि उसे शराब पीकर पीटा गया, जबकि कोर्ट ने पहले ही उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया था। उनका कहना था कि पुलिस कर्मियों ने गालियां दीं, धक्का-मुक्की की और खुलेआम रिश्वत मांगी। परिवार ने मांग की है कि आरोपी पुलिसकर्मी को तुरंत सस्पेंड किया जाए और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। ASI पर लगाए गए आरोप झूठे : इंस्पेक्टर जगजीत सिंह
इस मामले में थाना मकबूलपुरा के इंस्पेक्टर जगजीत सिंह का कहना है कि जो लोग ASI पर आरोप लगा रहे हैं, वो पूरी तरह से झूठे हैं। MLA जीवन जोत कौर ने मामले का नोटिस लिया
वहीं, MLA जीवन जोत कौर ने मामले का नोटिस लिया और अपने प्रतिनिधि को मौके पर भेजा। उनके पीए ने कहा कि अगर जांच में मारपीट या अन्य अत्याचार साबित होता है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीड़ितों का मेडिकल कराने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *