पत्नी के प्रेमियों ने शूटर से कराई पति की हत्या:मुजफ्फरपुर में घर के पास मारी थी गोली, फोन पर बात करते पकड़ा था हसबैंड

मुजफ्फरपुर में लव ट्रायंगल में मकेश्वर की हत्या कर दी गई। इस मामले में मुजफ्फरपुर पुलिस ने मुन्ना और महेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मकेश्वर की पत्नी से मुन्ना और महेश का अफेयर चल रहा था। इन दोनों प्रेमियों ने शूटर की मदद से मकेश्वर की हत्या करवाई। घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र की है। SDPO सुचित्रा कुमारी ने बताया कि हत्या से एक सप्ताह पहले मकेश्वर ने पत्नी को फोन पर बात करते सुन लिया था। इसके बाद मकेश्वर ने मुन्ना के घर जाकर शिकायत की। इस दौरान मकेश्वर और मुन्ना के बीच विवाद भी हुआ था। इस घटना के बाद मुन्ना ने महेश के साथ मिलकर मकेश्वर की हत्या के लिए शूटर हायर किए। शूटर्स ने 2 अप्रैल को घटना को अंजाम दिया। 12 साल पहले हुई थी शादी पुलिस के अनुसार, मकेश्वर की शादी 12 साल पहले हुई थी। 2 बेटियां और एक बेटा हैं, जिसकी उम्र 10 साल से नीचे है। मुन्ना पड़ोस में रहता है। इसकी वजह से उसकी मुलाकात मकेश्वर की पत्नी से होती रहती थी। इसी बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। दूसरी तरफ मकेश्वर का जीजा महेश भी कभी-कभी घर आया करता था। महेश से भी मकेश्वर की पत्नी का अवैध संबंध था। इस बारे में मुन्ना को जानकारी थी, लेकिन उसको इस बात से कोई एतराज नहीं था। दरअसल मुन्ना और महेश के बीच अच्छी दोस्ती थी। पिता के बयान पर प्राथमिकी हुई थी मृतक के पिता बालजी पंडित के बयान पर मोतीपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। इसमें मुन्ना पंडित समेत 3 को आरोपी बनाया गया था। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को लगाया गया। साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पश्चिमी-1) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। टीम ने छापेमारी कर मुन्ना और महेश को गिरफ्तार किया है, लेकिन शूटर फरार है। शूटर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है एसडीपीओ पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि नामजद आरोपी मुन्ना पंडित को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी महेश पंडित को भी पकड़ा गया है। दोनों से पूछताछ के बाद कई अहम जानकारियां मिली हैं। मुन्ना ने प्रोफेशनल शूटर से हत्या कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *