पंचकूला में BJP मुख्यालय पर संगठन मंत्री ने चलाई झाडू:अटल पार्क में पहुंचकर किया श्रमदान; स्थापना दिवस पर 15 दिन होंगे कार्यक्रम

पंचकूला स्थित BJP प्रदेश मुख्यालय में सोमवार सुबह सेवा, स्वच्छता और संगठनात्मक सक्रियता का विशेष माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन मंत्री फणिंद्रनाथ शर्मा द्वारा श्रमदान से की गई, जहां उन्होंने स्वयं झाड़ू उठाकर साफ-सफाई कर कार्यकर्ताओं को स्वच्छता का संदेश दिया। सुबह के समय फणिंद्रनाथ शर्मा पार्टी कार्यालय के सामने स्थित अटल पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने पार्क परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाएं और ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लें। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यालय परिसर के बाहर भी सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों का सहयोग किया और उनके साथ मिलकर श्रमदान किया। पखवाड़े कार्यक्रम हुए जारी भाजपा द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर केवल एक दिन नहीं, बल्कि पूरे पखवाड़े तक विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इन कार्यक्रमों के तहत सेवा कार्य, जनसंपर्क अभियान, सामाजिक गतिविधियां और संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जाएंगी। पार्टी का उद्देश्य इन गतिविधियों के माध्यम से जनता के बीच अपनी पहुंच को और मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाए रखना है। पार्टी कार्यालय को सजाया स्थापना दिवस के मौके पर BJP प्रदेश मुख्यालय को आकर्षक रूप से सजाया गया है। पूरे परिसर में पार्टी के झंडे, बैनर और सजावटी सामग्री लगाई गई है, जिससे उत्सव का माहौल बना हुआ है। दिनभर मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। इस अवसर पर जिला प्रधान अजय मित्तल के नेतृत्व में एक सभा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। स्थापना दिवस पर शुरू होंगे यह कार्यक्रम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *