कैथल में दो युवकों को लाठी-डंडों से पीटा:राम का पुतला फूंकने से हुई थी रंजिश, चार के खिलाफ FIR

कैथल जिले के गांव बुढ़ाखेड़ा में चार आरोपियों ने मिलकर दो युवकों पर डंडे लाठियों से हमला कर दिया। आरोपियों ने कुछ साल पहले गांव में राम का पुतला भी फूंका था। इसका गांव के लोगों ने विरोध किया था और प्रशासन को शिकायत दी थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने दोनों युवकों को डंडे लाठियों से पीटा। इस संबंध में यवुकों ने सदर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 8 साल पहले फूंका था पुतला गांव बुढ़ाखेड़ा के राजू ने सदर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उनके गांव के कुछ लोगों ने करीब 8 साल पहले गांव में राम का पुतला फूंक दिया था। इसका गांव के अन्य लोगों ने विरोध किया था और प्रशासन को शिकायत भी दी थी। इसी के चलते पुतला फूंकने वाले कुछ लोग अन्य ग्रामीणों से रंजिश रख रहे थे। अब कुछ दिन पहले वह मोटरसाइकिल सवार होकर प्रवीन के साथ गांव की गली में जा रहा था। वहां पर सुमेर, नरसी, पवन व रघुबीर ने उनको रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उन पर डंडे व लाठियों से हमला कर दिया। रंजिश के चलते की मारपीट जब उन्होंने आरोपियों से हाथ जोड़कर कहा कि उन्हें क्यों मार रहे हो, तो आरोपी नरसी ने कहा कि तुमने कुछ साल पहले हमारे साथ गांव के लोगों के साथ मिलकर झगड़ा करवाया था। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने इसी रंजिश के चलते उनके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस सदर थाना के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *