पंजाबी युवक को संजय दत्त ने भीड़ में बुलाया:फोटो खींचने पर बोले-पाजी एह छड्डो तुसीं ट्रैक्टर ते बैठो, हाल पूछने पर कहा-रब्ब राखा पाजी

मुंबई में पगड़ी देख बॉलीवुड एक्टर संयज दत्त ने भीड़ में पंजाबी युवक को आवाज देकर बुला लिया। संजय दत्त ने पंजाबी में युवक के साथ बात की। पंजाबी तकिया कलाम में स्वाभाविक तौर पर दी जाने वाली गाली भी दी। दत्त ने फोटो खींचने पर पंजाबी में कहा-पाजी तुसीं एह कि कम्म फड़ लेया, तुसीं तां ट्रैक्टर ते बैठो।
युवक ने संजय दत्त के पूछने पर अपना नाम गुरजीत सिंह गुरु बताया। उसने बताया कि वह पंजाब से मुंबई आया है और फोटोग्राफी करता है। जब संजय दत्त ने कहा कि ये कौन सा काम पकड़ लिया तो युवक ने कहा कि उसे कोई और काम दिला तो पाजी।
इसके बाद गुरजीत सिंह ने संजय दत्त का हाल पूछा तो फिर पंजाबी में जवाब दिया कि रब्ब राखा पाजी। संजय दत्त के पंजाबी युवक के साथ हुई ये बातचीत एक्स पर वायरल हो रही है। एक्स पर इस वीडियो को लाखों पंजाबी शेयर और लाइक कर रहे हैं। यूजर्स ने कहा कि संजय दत्त इतने ऊंचे मुकाम पर भी पंजाब से जुड़ी अपनी जड़ें नहीं भूले और पंजाबी और सरदारों की बहुत रिस्पेक्ट करते हैं। जानें वीडियो में संजय दत्त ने क्या कहा…
पाजी कहकर सबका दिल जीत लिया-मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त का बेहद सरल और सम्मानजनक अंदाज देखने को मिला। अपनी सफेद SUV के पास खड़े संजय दत्त की नजर जैसे ही नीली पगड़ी पहने सिख फोटोग्राफर गुरजीत सिंह पर पड़ी, उन्होंने तुरंत मुस्कुराते हुए उन्हें अपने पास बुलाया। अभिनेता ने न केवल गर्मजोशी से हाथ मिलाया, बल्कि फोटोग्राफर को पाजी और जी जैसे शब्दों से संबोधित कर वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। पगड़ी के प्रति सम्मान देख हैरान हुए लोग- दोनों के बीच हुई यह संक्षिप्त मुलाकात अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बातचीत के दौरान संजय दत्त ने अपनी पंजाबी जड़ों का परिचय देते हुए पंजाबी में संवाद किया और विदा लेते समय बड़े ही प्यार से रब राखा पाजी (भगवान रक्षा करने वाला) कहा। सिख पहचान और पगड़ी के प्रति संजय दत्त का यह विशेष सम्मान और अपनापन देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए। सिखों की रिस्पेक्ट पर संयज दत्त की तारीफ- महज 30-35 सेकंड के इस वीडियो ने इंटरनेट पर प्रशंसा की लहर पैदा कर दी है। प्रशंसकों का कहना है कि यह पल संजय दत्त की विनम्रता और सिख भाईचारे के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को पंजाबी संस्कृति व आपसी सम्मान का एक सुंदर उदाहरण बता रहे हैं, जिसमें एक सुपरस्टार व एक सामान्य फोटोग्राफर के बीच की दूरियां मिटती नजर आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *