खजौली में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया:कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाई खुशियां, संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया

खजौली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को स्थानीय आलोक लाइब्रेरी परिसर में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बिनोद पांडेय ने किया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल महामंत्री सुमित सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रेरित होकर सेवा, समर्पण और सुशासन के मूल्यों को अपनाते हुए देश व समाज के विकास में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और संगठनात्मक शक्ति ही भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रही है। शम्भू नाथ ठाकुर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर अब तक पार्टी के सभी राष्ट्रीय अध्यक्षों ने संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। जिला महामंत्री सरोज सिंह ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की असली ताकत बताया और एक सशक्त व समृद्ध भारत के निर्माण का आह्वान किया। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह, सुजीत राय, जिबू पासवान, अनीश झा, प्रमोद सिंह, बीरेंद्र सिंह, शुभाष राय, राम सेवक सिंह, सुरेश सिंह, अरविन्द साह, नितेश मंडल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *