गुरुग्राम में सेक्टर-76 के पास खेड़की दौला से दरबारीपुर रोड पर एक गंदे पानी के तालाब में अधेड़ व्यक्ति की डेडबॉडी मिली है। राहगीरों को व्हाइटलैंड सोसाइटी के नजदीक गंदे पानी के तालाब में एक बॉडी दिखाई थी। जिसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। सूचना मिलने पर खेड़की दौला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह डेडबॉडी को बाहर निकाला। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर परमजीत ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की उम्र लगभग 40 साल प्रतीत हो रही है। शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों को दिखाई, लेकिन किसी ने भी उसे नहीं पहचाना। उन्होंने बताया कि मृतक के पास किसी तरह का कोई पहचान संबंधित डॉक्यूमेंट भी नहीं मिला है। उसकी पेंट की जेब से एक काला चश्मा मिला है। मोर्च्युरी में रखवाया शव फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी में रखवा दिया है। पहचान होने के लिए 72 घंटे तक शव को यहीं रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो इसकी जानकारी खेड़की दौला थाना में दें।