अबोहर में युवक का शव फंदे से लटका मिला:गैस पाइपलाइन कंपनी में ऑपरेटर था, मृतक बिहार का रहने वाला

अबोहर में भूमिगत गैस पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी के एक मशीन ऑपरेटर का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। सिटी वन पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 22 वर्षीय रंजन कुमार के रूप में हुई है। वह बिहार का निवासी था और गैस पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी के ठेकेदार के अधीन मशीन ऑपरेटर के तौर पर कार्यरत था। मृतक घटना वाले दिन छुट्टी पर था रंजन कंपनी के बुर्ज मुहार रोड स्थित गोदाम के एक कमरे में रहता था और घटना के दिन छुट्टी पर था। दोपहर करीब तीन बजे कंपनी के अन्य कर्मचारी देवेंद्र और सुभाष जब रंजन के कमरे में गए, तो उन्होंने उसे पंखे से फंदे पर लटका पाया। उन्होंने तत्काल 112 हेल्पलाइन पर सूचना दी। एसआई परमजीत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सिटी वन पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पुलिस अब लेबर ठेकेदार से संपर्क कर मृतक के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *