कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा से एंटी नारकोटक्स सेल (ANC) ने शोरूम की आड़ में अफीम बेचने के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी धीरज चौहान (22) निवासी संगम मार्केट लाडवा के कब्जे से 253 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी कपड़े के शोरूम पर सेल्समैन का काम करता था। आरोपी कपड़ों के नीचे अफीम छुपाकर रखता था। इस अफीम की इंटरनेशनल मार्केट में करीब 5 लाख रुपए कीमत आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी धीरज चौहान की निशानदेही पर अफीम मंगाने के आरोपी अंकित कुमार निवासी बपदा को पकड़ा है। फिलहाल, पुलिस टीम इन दोनों आरोपी युवकों से पूछताछ कर रही है। कपड़ों के नीचे छुपाई अफीम ANC के इंचार्ज सतविन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम दफ्तर में मौजूद थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि धीरज चौहान अफीम बेचने का धंधा करता है। धीरज संगम मार्केट में एक कपड़ों के शोरूम में नौकरी करता है। यहां आरोपी शोरूम में कपडों के नीचे अफीम रखता है। यहां से अफीम भी बेचता है। सूचना पर मारी रेड इस सूचना पर टीम संगम मार्केट पहुंची और शोरूम पर रेड कर दी। पूछताछ के बाद टीम ने धीरज चौहान को काबू किया और उससे पूछताछ की। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पुलिस ने 253 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी के खिलाफ थाना लाडवा में FIR दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। नशे का आदी है धीरज इंचार्ज सतविन्द्र सिंह ने बताया कि धीरज अफीम खाने का आदी हो चुका था। इसलिए उसने अफीम बेचने का काम स्टार्ट कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अफीम मंगाने के आरोपी अंकित को पकड़ लिया। कोर्ट के ऑर्डर से दोनों को जेल भेज दिया।