रोहतक की युवती हुई गायब, अशोका यूनिवर्सिटी को फटकार:महिला आयोग अध्यक्ष बोलीं-NIA से करवाएंगे जांच, परिजन बोले-ट्रांसजेंडर बनाने का शक

हरियाणा के पंचकूला में महिला आयोग की सुनवाई के दौरान रोहतक की गायब युवती का मामला उछला। युवती को लेकर पीड़ित माता-पिता आयोग के समक्ष पेश हुए। युवती सोनीपत की अशोका यूनिवर्सिटी में पढ़ती थी। वहां से घर लौटने के बाद युवती गायब हो गई। हालांकि, बाद में पुलिस ने उसकी लोकेशन तलाशी तो यूनिवर्सिटी में मिली। लेकिन पुलिस पहुंची तो वहां से गायब हो गई। परिवार का आरोप है कि यूनिवर्सिटी की तीन महिला प्रोफेसर छात्राओं का माइंड वॉश कर उन्हें ट्रांसजेंडर बना देते हैं। उन्हें शक है कि उनकी बेटी के साथ भी ऐसा ही हुआ है। वहीं, यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को भी तलब किया था। महिला आयोग अध्यक्ष के बार-बार सवाल करने के बाद भी रजिस्ट्रार चुप रहे। जिस पर आयोग अध्यक्ष ने कहा मामले में जांच की सिफारिश NIA से की जाएगी। सोमवार को हुई 36 केसों पर सुनवाई लघु सचिवालय में सोमवार को महिला आयेाग की टीम सुनवाई के लिए पहुंची। आयोग की चेयरमैन रेनू भाटिया के नेतृत्व में पहुंची, यहां पर आज रखे गए 36 केसों पर सुनवाई कर रही हैं। जिसमें जिला प्रशासन की ओर से CTM जागृत्ति व ACPअजित सिंह, ACP विक्रम नेहरा मौजूद हैं। पंचकूला लघु सचिवालय के कान्फ्रेंस हाल में सुनवाई के दौरान शुरुआत के तीन केसो में पीड़िता ही नहीं पहुंची। जिस पर चेयरमैन रेनू भाटिया ने कार्रवाई रोकते हुए सभी पुलिस अधिकारियों से निर्देश दिए कि वे भविष्य में सुनिश्चित करेंगे कि दोनों पक्ष यहां पर मौजूद रहे। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को कहा कि वे आगे सुनवाई होने के वाले केसों के लिए बाहर जाकर कॉल करें और दोनों पक्षों के सुनवाई तक पहुंचने की व्यवस्था करें। अध्यक्ष बोलीं- लुकआउट नोटिस काफी नहीं पंचकूला की एक युवती के केस की सुनवाई के दौरान रेनू भाटिया ने कहा कि लड़की यहां पर बैठी है। लड़का 2 साल से कनाडा में मजे कर रहा है। परिवार जमानत पर है, ऐसे में उस पर दबाव कैसे बनेगा। कैसे भी करके लड़के को यहां पर लेकर आए। पुलिस अधिकारियों ने जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने लुकआउट नोटिस जारी करवाया है। जिसके बाद रेनू भाटिया ने कहा कि ये काफी नहीं है। बार-बार उसके घर जाकर दबाव बनाइए, जिससे आरोपी इंडिया वापस आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *