नारनौल में कुएं में गिरने से महिला की मौत:खेतों में घूमने गई थी बुजुर्ग, ग्रामीणों ने शव देख बुलाई पुलिस

महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में सदर थाना के गांव में एक महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकाला। जिसके बाद उसका नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना के गांव मोहनपुर में एक 72 वर्षीय महिला कमला देवी गांव के पास लगते खेतों में घूमने के लिए जा रही थी। इस दौरान उसको खेतों में बना हुआ एक कुआं दिखाई नहीं दिया। जिसके चलते वह उस कुएं में वह गिर गई। आसपास के खेतों में काम करने वाले लोगों ने उसको कुएं में गिरते हुए देख लिया। जिस पर उन्होंने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने दी सरपंच को सूचना ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव के सरपंच व पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कमला को कुएं से बाहर निकाला, मगर जब तक कमला देवी की मौत हो चुकी थी। मौके पर पुलिस ने एम्बुलेंस को भी बुला लिया था। पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों व परिजनों के बयान लिए। वहीं शव को एम्बुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर मृतका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *