वैभव ने बुमराह की गेंद पर लगाए दो छक्के:पहले ओवर में बनाए 14 रन; IPL में आज मुंबई-राजस्थान के बीच मुकाबला

IPL का 13वां मैंच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने उतरे हैं। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत छक्के से की। वैभव ने दूसरा ओवर डाल रहे जसप्रीत बुमराह की पहली बॉल पर छक्का लगाया। उन्होंने बुमराह के इस ओवर में 14 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 12 बॉल पर 33 रन बना लिए है। इसमें 4 छक्के शामिल हैं। बारिश के कारण ओवर्स में कटौती की गई है। अब 11-11 ओवर का मैच खेला जा रहा है। मुंबई में हार्दिक पंड्या और ट्रेंट बोल्ट वापसी कर रहे हैं। वैभव के IPL में 30 सिक्स पूरे वैभव, IPL में अपने 30 सिक्स पूरे करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने कम गेंदों में रन बनाने के मामले में ईशान किशन को भी पीछे छोड़ दिया है। वे 19 साल या उससे कम उम्र में सबसे तेजी से इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सिर्फ 157 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया। ऋषभ पंत और ईशान किशन ने भी 30-30 सिक्स लगाए थे, लेकिन उन्होंने इसके लिए काफी ज्यादा गेंदें खेलें। CSK के खिलाफ उन्होंने महज 15 गेंदों में 50 रन ठोक दिए थे। हालांकि, गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में वह 18 गेंदों पर 31 रन ही बना सके। वैभव ने सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की थी चेन्नई के खिलाफ मैच खेलने आए वैभव का पहली ही गेंद पर कैच छूट गया था। वैभव सूर्यवंशी अपनी पहली बॉल पर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद हवा में थी। कार्तिक शर्मा गेंद के नीचे आए, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। अगली गेंद पर सूर्यवंशी ने छक्का भी लगा दिया था। वैभव ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 17 गेंदों पर 52 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे। यह राजस्थान के लिए वैभव की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। टॉप पर यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 2023 में कोलकाता के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। पहली गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला था वहीं, GT के खिलाफ वैभव ने अपनी पहली गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला था। वहीं, सिराज के चौथे गेंद पर भी वैभव ने चौका जड़ा, पहले ओवर में 2 चौके जड़े। जोस बटलर से वैभव सूर्यवंशी का कैच छूट गया था। उनके हाथ से छूटी कैच चौके के लिए निकल गई। इस जीवनदान का वैभव ने पूरा फायदा उठाया और अगली ही गेंद पर पॉइंट की दिशा में छक्का लगाकर टीम की फिफ्टी पूरी कर दी। वैभव ने 18 गेंद पर 31 रन बनाए। IPL में सबसे कम उम्र के शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं वैभव पिछले सीजन के आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा था। उस समय उनकी उम्र महज 13 साल 8 महीने थी, जिससे वे ऑक्शन में बिकने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। इस साल टीम ने उन्हें रिटेन किया है। वे पिछले सीजन में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही केवल 35 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा था। इसी के साथ वो क्रिस गेल के बाद दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने थे। यह किसी भी भारतीय की ओर से आईपीएल में सबसे तेज शतक था। वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *