हरियाणा में आज तेज आंधी और ओलावृष्टि के आसार:बारिश से बढ़ी ठंडक, रोहतक-नारनौल में 12°C तक गिरा पारा; बिजली गिरने का खतरा

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार हरियाणा में आज मौसम फिर करवट लेगा। राज्य के अलग-अलग जिलों में गरज-चमक, 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 7 अप्रैल को जहां कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई, वहीं 8 अप्रैल को बारिश का दायरा थोड़ा सिमटेगा और केवल कुछ स्थानों पर ही बारिश देखने को मिलेगी। हालांकि इस दौरान आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं किसानों और आमजन के लिए चिंता बढ़ा सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदलाव विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बदलाव हो रहा है। 9 अप्रैल से मौसम पूरी तरह शुष्क होने लगेगा, जिससे तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू होगी। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे अगले 1-2 दिन तक खेतों में सिंचाई, कटाई और छिड़काव जैसे काम टाल दें, क्योंकि तेज हवाएं और बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। जानिए कैसा रहेगा अधिकतम और न्यूनतम तापमान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *