कैथल शहर की निगरानी करेंगे पुलिस के 25 राइडर्स:दिनरात फील्ड में रहेंगे पुरुष-महिला पुलिसकर्मी, शिफ्टों में होगी ड्यूटी

कैथल में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने अपने प्रबंधों को और पुख्ता करना शुरू कर दिया। अब जिले में पुलिस की ओर से लोगों के बीच सुरक्षा बढ़ाने और आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी और रोकथाम के लिए 25 राइडर्स को तैयार किया गया है। राइडर्स एक ओर दिन रात जहां शहर में निगरानी करेंगे, वहीं थाने और चौकियों में भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। सभी वाहनों को जीपीएस के जरिये कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। दोपहिया वाहनों को शामिल किया इनमें दोपहिया वाहनों को शामिल किया गया है, जिन पर पुलिस की बत्ती और सायरन और जीपीएस जैसे जरूरी उपकरण लगाए गए हैं। पुरुष पुलिसकर्मियों को ये उपकरण लगी मोटरसाइकिल और महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी दी जाएंगी। इन राइडर वाहनों के जरिये शहर के संवेदनशील बिंदुओं पर दन रात पुलिस की निगरानी रहेगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर जाम जैसे हालातों से निपटने के लिए इनका प्रयोग किया जाएगा। शिफ्टों में लगेगी ड्यूटी कर्मचारियों की इन राइडर वाहनों पर शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाएगी। अपनी ड्यूटी समाप्त होने पर संबंधित कर्मचारी को तुरंत यह वाहन दूसरे कर्मचारी को उपलब्ध करवाना होगा। पुलिस लाइन आज इन वाहनों को राइडरों की ड्यूटी निर्धारित कर आवंटित किया जाएगा। इसके बाद ये शहर में लगातार गतिमान रहेंगे। पुलिस कर्मचारी दिन रात फील्ड में रहेंगे एसपी कैथल मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और लोगों के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए पुलिस ने राइडर्स को तैयार किया है। इन पर तैनात कर्मचारी दिन रात फील्ड में रहेंगे। इससे शहर में अपराध कम होने की संभावना प्रबल होगी। साथ ही लोगों के बीच पुलिस की उपस्थिति से एक सकारात्मक संदेश जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *