ऋषिकेश में हरियाणा की महिला टूरिस्ट का हंगामा;VIDEO:शराब पीने से टोकने पर बोलीं- हम चलाते हैं यहां की रोजी-रोटी; कपड़े फाड़े

ऋषिकेश में हरियाणा की महिला पर्यटक ने शराब पीने से रोके जाने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। काफी देर तक चले इस हंगामे का वीडियो सामने आया है। मामले में पुलिस ने महिला पर्यटक के खिलाफ चालानी कार्रवाई और साथ में आए वाहन चालक को ड्रंक एंड ड्राइव में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक मारपीट मामले में एक युवक के कपड़े तक फाड़ दिए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहली घटना सोमवार की है। नीलकंठ क्षेत्र में एक महिला सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रही थी। जब उसे ऐसा करने से रोका गया तो वह भड़क गई और बीच सड़क पर ही बहस करने लगी। हंगामे के दौरान महिला ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि हरियाणा, पानीपत के लोग यहां न आएं और हमारी वजह से ही यहां की रोजी-रोटी चल रही है। लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और लगातार बहस व हंगामा करती रही। महिला के हंगामे के कारण मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक चले विवाद के चलते आसपास का माहौल तनावपूर्ण हो गया और लोग हैरान नजर आए। हंगामे से जुड़ी PHOTOS… पर्यटन व्यवस्था पर उठे सवाल घटना का वीडियो किसी ने मौके पर बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोग पर्यटन स्थलों पर अनुशासनहीनता को लेकर चिंता जता रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं। पुलिस जांच में जुटी, कार्रवाई की तैयारी मामले की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है और वीडियो के आधार पर पूरी घटना की पड़ताल की जा रही है। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि घटना नीलकंठ क्षेत्र के पास की है। महिला के खिलाफ शांति भंग करने पर धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। वहीं, ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में वाहन चालक को धारा 185 के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। दो युवक और एक युवती में हाथापाई वहीं, एक अन्य वीडियो में सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें दो युवक और एक युवती आपस में हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। झगड़े के दौरान एक युवक के कपड़े तक फाड़ दिए गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि यह घटना भी ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र की है। —————— ये खबर भी पढ़ें : हरिद्वार रेलवे स्टेशन में बच्ची से रेप की कोशिश: लोगों ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान; मध्य प्रदेश का परिवार गंगा स्नान करने आया था हरिद्वार रेलवे स्टेशन के टिकट घर स्थित महिला शौचालय में साढे चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। बच्ची की चीख-पुकार से मौके पर हड़कंप मच गया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने शौचालय का दरवाजा तोड़ा और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *