पंजाब की राजनीति पर निहंग सिंह बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर ने नई बहस खड़ी कर दी है। BJP की खुले दिल से तारीफ करने वाले रसूलपुर ने अपने इंस्टा हैंडल से वीडियो जारी कर कहा कि पंजाब में योगी स्टाइल अपनाए बिना भाजपा कभी नहीं जीत सकती। रसूलपुर ने पहली बार CM भगवंत मान को लेकर साफ्ट और कूटनीतिक कटाक्ष किया है। रसूलपुर ने कहा कि पंजाब में गुरचरण सिंह टोहड़ा और प्रकाश सिंह बादल के बाद सबसे चालाक और मजबूत नेता भगवंत मान उभरा है। जिस किसी ने भगवंत मान को क्रास करने की कोशिश की उसी का फ्यूचर खत्म कर दिया। रसूलपुर ने आरोप लगाया कि सिंगर जसबीर जस्सी, कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी, सुच्चा सिंह छोटेपुर सहित सीएम मान ने किसी को नहीं छोड़ा। रसूलपुर ने खुलेआम आरोप लगाया कि केजरीवाल की दिल्ली छीनने में भी मान का हाथ होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
अगला नंबर अमन अरोड़ा का रसूलपुर ने ये भी दावा किया कि अगला नंबर अमन अरोड़ा का है। आम आदमी पार्टी चुनाव से पहले सर्वे करवाती है। पार्टी लंबे समय से चाह रही है कि कोई हिंदी चेहारा आगे लाया जाए, लेकिन अगर ये चर्चा चली तो अरोड़ा का भी करियर खत्म होगा।
रसूलपुर ने कहा कि भगवंत मान इस कद के नेता बना चुके हैं कि अकाली दल और कांग्रेस का कोई नेता उनको जवाब नहीं दे सकता। उनको अगर कोई रोक सकता है तो वो योगी स्टाइल का नेता ही रोक सकता है और फिलहाल ऐसा कोई नेता पंजाब में नजर नहीं आ रहा है।
आम आदमी पार्टी में दलित महिला डिप्टी सीएम की चल रही चर्चा रसूलपुर ने ये भी दावा किया कि आम आदमी पार्टी में दलित महिला डिप्टी सीएम की भी चर्चा चल रही है। अगर दलित विधायक महिला डिप्टी सीएम बनती है तो भगवंत मान पूर्व सीएम चरनजीत सिंह चन्नी का वोट बैंक भी छीन लेगा। कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को तो चुप करवा ही दिया है। निहंग हरजीत रसूलपुर के 5 आरोप..