नीतीश कैबिनेट की आज अहम बैठक:‘आखिरी’ मानी जा रही मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत, इस्तीफे की अटकलें तेज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बुधवार को कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण और अंतिम बैठक करने जा रहे हैं। यह बैठक मुख्य सचिवालय में उनकी अध्यक्षता में आयोजित होगी, जिसमें दोनों उपमुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री शामिल रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय बाद हो रही इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। जानकारी के अनुसार, यह बैठक खास इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अंतिम कैबिनेट बैठक के रूप में देखा जा रहा है। डेढ़ महीने बाद हो रही बैठक इससे पहले इस फरवरी महीने में कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। उसके बाद से अब तक कोई बैठक नहीं हुई थी। ऐसे में करीब डेढ़ महीने के अंतराल के बाद बुलाई गई यह बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है। इस्तीफे की अटकलें तेज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 13 अप्रैल के आसपास अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं । खरमास की समाप्ति के बाद 16 अप्रैल को राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। हालांकि, इन सभी अटकलों पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। राज्यसभा और दिल्ली दौरे पर नजर 16 मार्च को नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। बताया जा रहा है कि 9 अप्रैल को उनका दिल्ली दौरा प्रस्तावित है, जहां वे जेडीयू की बैठक में शामिल होंगे और शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के साथ ही वे भारतीय राजनीति के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने संसद और राज्य विधानमंडल के सभी सदनों की सदस्यता हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *