मेरठ में बच्चों को ले जा रही स्कूल बस पलटी:35 से अधिक बच्चे थे सवार, सड़क पर चीख-चीखकर रोए, बैग और किताबें बिखरीं

मेरठ में 35 स्कूली बच्चों से भरी स्कूली बस बुधवार सुबह साढ़े सात बजे पलट गई। हादसे में 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला। कई बच्चे सीटों के बीच फंसे हुए थे। घायल बच्चों को बाइक और एंबुलेंस से एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के मुताबिक, ज्यादातर बच्चों को हल्की चोटें आई हैं और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। बस सेंट मैरी एकेडमी की थी। हादसा काली नदी के पास सड़क पर हुआ। घटनास्थल पर बच्चों के बैग और किताबें बिखरी नजर आईं। हादसे के बाद बच्चे घबरा गए। कई बच्चे एक साथ जोर-जोर से रोने लगे। आसपास के लोगों ने बच्चों को किसी तरह से शांत कराया। उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही कई अभिभावक अस्पताल पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बस चालक से भी पूछताछ की जाएगी। खबर अपडेट की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *