पंजाब के गुरदासपुर स्थित बटाला में पुलिस कार्रवाई से नाराज बाप-बेटा 200 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गए। दोनों 10 घंटे से टावर पर चढ़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने भी उन्हें नीचे उतरने को कहा, लेकिन दोनों अब तक टावर पर डटे हैं। बाप-बेटे का आरोप है कि उनके साथ पंजाब पुलिस नाइंसाफी कर रही है और उनके छोटे बेटे को बिना बात के फंसाया गया। नाजायज मामले में पर्चा कर, उसे आज उठा ले गए। वहीं, सिंबल चौकी का एक ASI हमसे रंजिश रखता है। वही सब करवा रहा है। उधर, थाना घुमाण के एसएचओ (SHO) हरजिंदर सिंह देओल ने बताया कि मामला पुलिस चौकी बटाला से जुड़ा है, लेकिन जैसे ही मुझे टावर पर चढ़े बाप-बेटे की जानकारी मिली, मैं दोनों को विश्वास दिलाने आया हूं कि उनके साथ कोई धक्का या अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। टावर पर चढ़े बाप-बेटा के PHOTOS… अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… इंसाफ न मिला तो देंगे जान – हरदेव सिंह टावर पर बैठे हरमन सिंह और उसके पिता हरदेव सिंह ने कहा कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलता, उनके बेटे के कातिलों की जमानत रद्द नहीं की जाती और उन पर दर्ज मामले रद्द नहीं होते, वो नहीं उतरेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की वे मरने के लिए मजबूर होंगे। कोई धक्का या अन्याय नहीं होने दिया जाएगा – एसएचओ
मौके पर पहुंचे थाना घुमाण के एसएचओ (SHO) हरजिंदर सिंह देओल ने बताया कि यह मसला मूल रूप से पुलिस चौकी बटाला से संबंधित है। फिर भी टावर पर चढ़े बाप-बेटा को यह विश्वास दिलाया जा रहा है कि उनके साथ कोई धक्का या अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।