हरियाणा के कैथल जिले के सिटी मजिस्ट्रेट (सीटीएम) गुरविंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में चीफ सेक्रेटरी ऑफिस से आदेश जारी किया गया है। सस्पेंशन के आदेश अधिकारी की मेल पर भेजे गए हैं। CS पोर्टल पर सस्पेंशन की तारीख 6 अप्रैल लिखी है। हालांकि, इन आदेशों में ये नहीं बताया गया कि सस्पेंड करने का कारण क्या है। मगर, सूत्रों के अनुसार जिले में मंडी प्रबंधन में अनियमितता के चलते यह कार्रवाई की गई है। मामला मंडी में चल रही गेहूं खरीद-उठान प्रक्रिया के टेंडर का बताया है। जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है। उधर, इस मामले को लेकर सीटीएम गुरविंदर सिंह से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि सस्पेंशन से संबंधित सूचना मेल के माध्यम से प्राप्त हुई, उस समय वे कार्यालय से चले गए थे। अभी तक उन्होंने अपनी मेल देखी नहीं है। कौन है गुरविंदर सिंह और संस्पेंशन पर क्या कहा… गेहूं उठान के टेंडर प्रक्रिया की अनदेखी बताई जा रही कारण उधर, सूत्रों का कहना है कि सिटी मजिस्ट्रेट गुरविंदर सिंह के सस्पेंशन का कारण मंडी प्रबंधन में लापरवाही है। इन दिनों सरकारी मंडी में गेहूं की खरीद चल रही है। किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। ऐसे में मंडी में गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए कई स्तर पर काम चल रहा है। इन्हीं से एक है गेहूं उठान के लिए टेंडर प्रक्रिया। बताया गया है कि जिले भर में 30 मंडियां है, लेकिन गेहूं उठान का टेंडर अभी तक केवल 8 मंडियों में ही हो पाया है। ऐसे में मंडियों में गेंहू खुले आसमान के नीचे पड़ा है। मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ रहा है। इसी को लापरवाही मानते हुए यह कार्रवाई की गई है। ————————– ये खबर भी पढ़ें हरियाणा में बारिश से फसल बर्बाद, कृषि मंत्री बोले-फायदा हुआ:विवाद बढ़ा तो करंट-घी के उदाहरण गिनाए; ‘इंद्रदेव प्रसन्न हैं’ बयान पर श्रुति चौधरी की ट्रोलिंग हरियाणा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हजारों एकड़ फसल खराब हो चुकी है। किसान सरकार के स्पेशल गिरदावरी के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने ब्यान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। (पूरी खबर पढ़ें)