हरियाणा कृषि विभाग का डिप्टी डायरेक्टर रिश्वत लेते पकड़ा:सोनीपत में लाइसेंस के नाम पर मांगे ₹1 लाख; 2 किस्तों में ₹50 हजार ले चुका

हरियाणा के सोनीपत में ACB ने कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। डिप्टी डायरेक्टर ने उर्वरक लाइसेंस दिलाने के नाम पर एक लाख रुपए की डिमांड की थी। आरोपी 50 हजार रुपए पहले ही ले चुका था, जबकि 50 हजार रुपए की और मांग की जा रही थी। इससे परेशान होकर व्यक्ति ने मामले की शिकायत रोहतक ACB से कर दी। टीम ने ट्रैप बिछाकर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डिप्टी डायरेक्टर के खिलाफ थाना एसीबी रोहतक में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत FIR दर्ज की गई है। अब सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा घटनाक्रम… 2 किस्तों में दिए 50 हजार रुपए शिकायतकर्ता राजकुमार ने बताया कि उसकी गांव में एक खाद की एजेंसी है। अब होलसेल की दुकान का लाइसेंस बनवाने के लिए डिप्टी डायरेक्टर के पास गए थे। उन्होंने लाइसेंस देने के लिए एक लाख रुपए मांगे। इसके बाद मैंने 1 अप्रैल को 20 हजार रुपए और 2 अप्रैल को 30 हजार रुपए कैश दे दिया। राजकुमार ने आगे बताया कि आज वे बाकी के 50 हजार रुपए डिप्टी डायरेक्टर को देने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान वहां एसीबी की टीम आ गई। उन्होंने पूछताछ के बाद डिप्टी डायरेक्टर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ जारी, अन्य पहलुओं की भी जांच एसीबी अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पवन शर्मा से गहन पूछताछ की जा रही है। टीम यह भी पता लगा रही है कि आरोपी के साथ इस नेटवर्क में ऑफिस का कोई अन्य अधिकारी तो शामिल नहीं था। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख ए.एस. चावला ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम किया जा रहा है। रिश्वत लेने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। —————— यह खबर भी पढ़ें… हिसार में रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार: केस में धाराएं घटाने की एवज में मांगे 15 हजार, विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा हरियाणा के सिरसा की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हिसार के सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एसआई ने एक मामले में आरोपी पक्ष को फायदा पहुंचाने के बदले रिश्वत की मांग की थी। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *