फतेहाबाद सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:बेसहारा पशु से टकराने पर तालाब में गिरा युवक; दो बच्चों का पिता

फतेहाबाद जिले में सिरसा-चंडीगढ़ स्टेट हाईवे पर गांव जांडली खुर्द व जांडली कलां के बीच सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बेसहारा पशु से टकराने के बाद युवक की बाइक दीवार से टकरा गई और युवक उछल कर तालाब में गिर गया। इससे युवक की मौत हो गई। युवक दो मासूम बच्चों का पिता था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार, गांव जांडली खुर्द का सोनू (30) मजदूरी करने गया हुआ था। वह काम खत्म होने के बाद बाइक पर सवार होकर बुधवार देर शाम को गांव लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक बेसहारा पशु आ गया। लावारिस पशु से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने जोहड़ (तालाब) की दीवार से टकरा गई। बाइक दीवार से टकराई बाइक दीवार से टकरा कर बाहर रह गई, जबकि सोनू उछल कर जोहड़ (तालाब) में जा गिरा। हादसे में सोनू को गंभीर चोटें आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को सूचित किया। मजदूरी करके परिवार पाल रहा था गांव के सरपंच बलवंत सिंह ने बताया कि सोनू मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके पिता का भी करीब 25 साल पहले निधन हो चुका है। सोनू के बच्चे भी बेहद छोटे हैं, जिनमें 6 साल का बेटा और 3 साल की बेटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *