हैलो… आपने सरकारी आवास के लिए अप्लाई किया था। लेकिन, इस फाइल में कुछ कागज पूरे नहीं हैं। आप हमारे बॉस से बात कर लीजिए। ये कहते हुए कानपुर के 20 साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। बॉस से बात कराते और उसके बाद शुरू होता था साइबर ठगी का पूरा खेल। सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर फोन पर OTP लेते और अकाउंट खाली कर लेते। गिरफ्तार साइबर ठग ने बुधवार को कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस में एक डेमो दिया, जिसमें दिखाया कि कैसे वे लोगों को फोन कर ठगी करते थे। ये देख पुलिस कमिश्नर और अन्य अफसर भी दंग रह गए। महज दो मिनट में दो लाख तक का साइबर फ्रॉड कर लेते। पुलिस ने रेनुआ थाना क्षेत्र से 20 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये ठग फर्जी आधार और दूसरे के बैंक खातों का इस्तमाल करते थे। ऊपर क्लिक कर देखिए वीडियो…