गाजीपुर में एक टूरिस्ट बस पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई। बस डिवाइडर से टकराने के बाद तीन बार पलटी। फिर सीधी खड़ी हो गई। हादसे के दौरान 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कई यात्री बस के नीचे दब गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। यात्रियों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे नंदगंज के नैसारे गांव के पास हुआ। बस वाराणसी से महाराष्ट्र जा रही थी, जिसमें 50 यात्री सवार थे। ये सभी महाराष्ट्र के बुलढाणा और जलगांव के रहने वाले हैं। दोनों मृतक महिलाओं की पहचान हो गई है। हादसे से जुड़ी 2 तस्वीरें…
नेपाल घूमने के बाद काशी लौटे थे यात्री महाराष्ट्र से 50 टूरिस्ट वाराणसी आए थे। यहां दर्शन-पूजा करने के बाद सभी नेपाल घूमने चले गए। वाराणसी लौटने के बाद यात्रियों ने यूपी से महाराष्ट्र के लिए बस बुक की। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बस जैसे ही गाजीपुर के नंदगंज के नैसारे गांव पहुंची तभी डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस तीन बार पलटने के बाद फिर से सीधी खड़ी हो गई। स्पीड में बस के टकराने से यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिरे। घायल यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। सभी मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगे। बस एक्सीडेंट देख दौड़ते हुए पहुंचे लोग बस का एक्सीडेंट होते देख आसपास के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। बस के अंदर फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। इस दौरान दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। दोनों मृतक महिलाओं का शव मेडिकल कॉलेज की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। मरने वाली एक महिला की पहचान महाराष्ट्र के बुलढाणा की सरस्वती (70) और अकोला की रहने वाली अन्नपूर्णा (50) के रूप में हुई है। मेडिकल कॉलेज के मुताबिक, घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही एडीएम दिनेश कुमार और सीएमओ डॉ. सुनील पांडेय मौके पर पहुंचे। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि बस हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है, जबकि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। ————————— यह खबर भी पढ़ें….. एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र की गड्ढे में डूबकर मौत:नोएडा में पिकनिक मनाने गया था; 3 महीने पहले इंजीनियर युवराज की गई थी जान नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के 23 साल के छात्र हर्षित भट्ट की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम परीक्षा खत्म होने के बाद हर्षित अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान वह गड्ढे में उतर गया और गहराई में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। 20 मिनट बाद पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और हर्षित को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…