पंजाब सरकार ने 11 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट मीटिंग:दोपहर तीन बजे सीएम रिहायश पर होगी, स्पेशल सेशन को लेकर बनाई जाएगी स्ट्रेटजी

पंजाब सरकार ने 13 अप्रैल को बैसाखी के अवसर पर प्रस्तावित विधानसभा के विशेष सत्र से पहले कैबिनेट मीटिंग बुलाने का निर्णय लिया है। यह मीटिंग मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। इसके अलाला बैठक के दौरान विधानसभा के विशेष सत्र को औपचारिक मंजूरी दी जाएगी। कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लगने की संभावना मीटिंग में सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लगाने की संभावना है। माना जा रहा है कि इन प्रस्तावों का संबंध राज्य के प्रशासनिक और जनहित से जुड़े मुद्दों से हो सकता है। सरकार के इस कदम को बैसाखी के अवसर पर लिए जाने वाले अहम निर्णयों के रूप में देखा जा रहा है। विशेष सत्र में राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *