यूपी में 12 IPS अफसर और 35 ASP के तबादले:राजकुमार मीणा मिर्जापुर में ASP नक्सल बने; एक रुपए में शादी की थी

योगी सरकार ने गुरुवार दोपहर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। 12 आईपीएस अफसरों को जिलों में नई पोस्टिंग दी गई है। इनमें 11 अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं। अफसरों में 2022 बैच के 9 अफसर और 2020 बैच के दो अफसर शामिल हैं। ट्रेनिंग पूरी कर चुके 2019 बैच के आईपीएस सागर जैन को एसपी ग्रामीण सहारनपुर से प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद पर तैनाती दी गई है। उन्होंने 6 साल में 30 से ज्यादा एनकाउंटर किए हैं। गोंडा पूर्वी में तैनात मनोज रावत को संभल में एएसपी दक्षिणी बनाया गया है। आयुष विक्रम को मेरठ से बहराइच भेजा गया है। वह बहराइच में एएसपी नगर बनाए गए हैं। आईपीएस राजकुमार मीणा एसीपी प्रयागराज से एएसपी (नक्सल) मिर्जापुर भेजे गए। उन्होंने 2018 में आईपीएस भारती मीणा से शादी की थी। उन्होंने शगुन में एक रुपए लिए थे। शासन ने 35 अपर पुलिस अधीक्षकों के भी तबादले किए गए हैं। इसमें से अधिकतर वे हैं, जिन्हें सीओ से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोशन मिला है। जानिए किसे कहां भेजा गया? पहले IPS के ट्रांसफर जानिए… अब 35 अपर पुलिस अधीक्षक के ट्रांसफर देखिए…. आईपीएस अफसरों को जानिए… सागर जैन: एएसपी (ग्रामीण) सहारनपुर से पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज बनाए गए। मूल रूप से मध्य प्रदेश के पिपरिया के रहने वाले सागर जैन एक आईआईटीयन (IITian) हैं, जिन्होंने अपनी तकनीकी पृष्ठभूमि को छोड़कर पुलिस सेवा में करियर बनाया। उन्होंने मुरादाबाद और सहारनपुर में 30 से अधिक एनकाउंटर किए।
मनोज कुमार रावत: एएसपी (पूर्वी) गोंडा से एएसपी (दक्षिणी) सम्भल भेजे गए। मनोज के आईपीएस अफसर बनने की कहानी दिलचस्प है। उन्होंने सनी देओल की फिल्म इंडियन देखी थी। इस फिल्म में सनी देओल ने एक आईपीएस अफसर की भूमिका निभाई है। बस इसी से इंस्पायर होकर मनोज ने तय कर लिया था कि उन्हें एक आईपीएस अफसर ही बनना है।
आयुष विक्रम सिंह: एएसपी (नगर) मेरठ से एएसपी (नगर) बहराइच तैनात किए गए। आयुष के पिता एबी सिंह एडीजे (एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज) हैं। उनका फैमिली बैकग्राउंड भी न्यायिक क्षेत्र में रहा है। मेरठ के सौरभ हत्याकांड में उन्होंने कई खुलासे किए थे।
विनायक गोपाल भोसले: सहायक पुलिस अधीक्षक सीतापुर से एएसपी (नगर) मेरठ बने। महाराष्ट्र के पुणे से ताल्लुक रखने वाले भोसले ने 2021 बैच की IPS अधिकारी भवारे दीक्षा अरुण से विवाह किया था, जो बिहार कैडर से यूपी कैडर में ट्रांसफर होकर आई हैं।
अंतरिक्ष जैन: सहायक पुलिस अधीक्षक मेरठ से एएसपी (ग्रामीण) बुलन्दशहर भेजे गए। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में 130वीं अखिल भारतीय रैंक (AIR) हासिल की थी। वह चंडीगढ़ के रहने वाले हैं।
ट्विंकल जैन: एसीपी गौतमबुद्धनगर से अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ बनीं। वह मथुरा की सहायक पुलिस अधीक्षक यानी एएसपी रही हैं। 2021 बैच की आईपीएस अफसर हैं, ट्विंकल का जन्म मध्य प्रदेश के धार में हुआ था। उन्होंने अपने दूसरे ही प्रयास में यूपीएससी एग्जाम पास कर लिया था।
लिपि नागायच: एसीपी गाजियाबाद से अपर पुलिस उपायुक्त, वाराणसी बनीं। लिपि की ऑल इंडिया 140वीं रैंक थी। महज 23 साल की उम्र में आईपीएस बनी थीं। लिपि के पिता, डॉ. उमाशंकर नगाइच, भोपाल में जवाहर बाल भवन के डायरेक्टर हैं।
राजकुमार मीणा: एसीपी प्रयागराज से एएसपी (नक्सल) मिर्जापुर भेजे गए। राजकुमार मीणा ने 18 फरवरी 2025 में आईएएस भारती मीणा से बिना दहेज के विवाह किया था। यह शादी राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट स्थित सुरतपुरा गांव में हुई थी। ऋषभ रूणवाल: एसीपी लखनऊ से एएसपी (नक्सल) सोनभद्र तैनाती मिली है। आईपीएस बनने से पहले, वे एक योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) थे और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) में असिस्टेंट ऑफिसर के रूप में काम कर चुके हैं।
आलोक कुमार: सहायक पुलिस अधीक्षक सम्भल से एएसपी (नगर पूर्वी) प्रतापगढ़ बने। मूल रूप से नोएडा के रहने वाले आलोक कुमार ने इकोनॉमिक्स में एमए किया है। मार्च 2025 के दौरान, झांसी से संभल में तैनाती दिए जाने के कारण चर्चा में रहे।
डॉ. ईशान सोनी: एसीपी वाराणसी से एएसपी जालौन नियुक्त किए गए। एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई पूरी करने के बाद, चिकित्सक का पेशा छोड़कर समाज सेवा के लिए पुलिस सेवा चुनी। वह मूल रूप से जयपुर, राजस्थान के रहने वाले हैं।
मयंक पाठक: सहायक पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ से एएसपी (ग्रामीण) से सहारनपुर भेजे गए। उन्होंने पुलिस सर्कुलर को सुव्यवस्थित करने के लिए IIT कानपुर के सहयोग से एक AI-आधारित टूल विकसित करने में मदद की है। मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने ताऊ (पूर्व IAS) से प्रेरित होकर सिविल सेवा चुनी। ——————— यूपी में विधायकों के सर्वे का आज आखिरी दिन: विधायक बदलना चाहते हैं या नहीं? जल्दी बताइए यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…

——————— ये खबर भी पढ़िए… गर्लफ्रेंड और उसके 3 साल के बेटे को मार डाला:पति के पास जाने की जिद कर रही थी; झांसी में गोली मारकर पुलिस ने पकड़ा झांसी में गर्लफ्रेंड और उसके 3 साल के बेटे की हत्या के आरोपी को पुलिस ने बुधवार रात एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। 40 साल के आरोपी चतुर्भुज पटेल उर्फ दीपक ने 2 अप्रैल की रात लिव-इन में रहने वाली नीलू देवी (30) और उसके बेटे कृष्णा को कुल्हाड़ी से काट डाला था। पूरी खबर पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *