पंजाब पुलिस के लुधियाना में तैनात 2 अफसर कस्टडी में युवती की मौत के मामले में CBI की जांच में फंस गए। हालांकि पुलिस और पुलिस की ही SIT की जांच में उन्हें बचा लिया गया था लेकिन CBI जांच में एक के बाद एक खुलासे होते चले गए। CBI ने माना कि घटनास्थल से मिले सबूतों से छेड़छाड़ हुई। मृतका युवती के अंडरगारमेंट से मिला चाकू और अन्य सामान मालखाने के रिकॉर्ड में दर्ज ही नहीं किया गया। इससे साफ हुआ कि सबूत गायब किए गए। यही नहीं, युवती की मौत के बाद उसकी गिरफ्तारी दिखाई गई। इसके लिए रिकॉर्ड में भी गड़बड़ी की गई। इससे साफ हुआ कि युवती को अवैध रूप से हिरासत में लिया गया था। CBI ने जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश की तो कोर्ट ने 9 साल पुराने मामले में तत्कालीन SHO और ASI को साजिश रचने के आरोप में समन जारी कर 1 मई को तलब कर लिया है। पहले विस्तार से पढ़िए मामला क्या है… SIT की जांच में क्या हुआ, 9 पॉइंट में पढ़िए… CBI जांच में क्या क्या खुलासे हुए…