फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तीन वाहन टकराए:कार ने खड़ी गाड़ी को मारी टक्कर; टायर पंचर होने पर रूका था ड्राइवर

फरीदाबाद शहर में IMT चौक के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक के बाद एक दो गाड़ियां और एक ट्रैक्टर आपस में टकरा गए। हालांकि, इस घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। माल को शिफ्ट करने दूसरा ट्रैक्टर बुलाया मौके पर मौजूद सौरव नामक युवक ने बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहे थे, तभी IMT चौक के पास उनके ट्रैक्टर का टायर पंचर हो गया। माल को शिफ्ट करने के लिए उन्होंने एक दूसरा ट्रैक्टर बुलाया, जो उनके पंचर ट्रैक्टर के पीछे खड़ा कर दिया गया। टाटा टियागो कार का भी टायर पंचर पंचर ठीक करने के बाद वे आगे बढ़ने की तैयारी कर ही रहे थे कि इसी दौरान एक टाटा टियागो कार उनके पीछे आकर खड़ी हो गई, जिसका टायर भी पंचर था। कार ड्राइवर ने उनसे मदद मांगी, जिसके बाद वे उसका टायर बदलने में जुट गए। तेज स्पीड़ में मारी टक्कर इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने खड़ी टाटा टियागो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टियागो आगे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई और वह ट्रैक्टर अपने आगे खड़े दूसरे ट्रैक्टर से भिड़ गया। पुलिस ने ट्रैफिक कराया सुचारू लगातार वाहनों के टकराने से मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद ट्रैफिक को सुचारू रूप से चालू कराया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया था और अब यह जांच की जा रही है कि हादसे में किस चालक की गलती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *