रोहतक में दुकानदार को मारी गोलियां:गले और मुंह पर लगी, घायल पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती; हमलावर फरार

रोहतक जिले के गोहाना रोड पर एक दुकानदार के ऊपर फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान युवक को दो गोलियां लगी है, जिसे घायल अवस्था में पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। सूचना पाकर ओल्ड सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल युवक की पहचान प्रवीन पुत्र राज सिंह निवासी प्रेम नगर के रूप में हुई। प्रवीन की गोहाना रोड पर राजलक्ष्मी सीमेंट सरिया के नाम से दुकान है। प्रवीन दुकान पर बैठा था, इसी दौरान एक व्यक्ति पैदल आया और प्रवीन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। 3-4 राउंड फायर, आरोपी फरार आरोपी 3-4 राउंड फायर करके मौके से फरार हो गया। फायरिंग के दौरान दो गोलियां प्रवीन को लगी है। प्रवीन के गले व चेहरे पर गोली लगी हुई है, जिसे खून से लथपथ हालत में पीजीआई लाया गया है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *