पठानकोट-भरमौर हाईवे पर लैंडस्लाइड:वाहनों की आवाजाही हुई ठप, टूरिस्ट परेशान; जान जोखिम में डाल रावी नदी पार कर रहे लोग

पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाले पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर बीती रात को भारी लैंडस्लाइड हो गया। चंबा जिला के भरमौर में बत्ती हटी के पास बीती रात करीब दो बजे पहाड़ का बड़ा हिस्सा सड़क पर आ गया। इससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई और सड़क को सात घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी बहाल नहीं किया जा सका। लैंडस्लाइड के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं, जिनमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों की भी बड़ी संख्या गाड़ियां फंसी हुई है। हालात ऐसे हैं कि कुछ कामकाजी लोग और स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर मलबे के ऊपर से सड़क पार करने को मजबूर हैं। वहीं, कुछ लोग कड़ाके की ठंड के बावजूद रावी नदी में उतरकर दूसरी ओर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
वीकेंड के कारण काफी संख्या में टूरिस्ट भी फंसे बता दें कि पंजाब के बड़ी संख्या में टूरिस्ट इसी सड़क से भरमौर, डलहौजी, खजियार, धर्मशाला इत्यादि पर्यटन स्थलों पर पहुंचते हैं। वीकेंड के कारण टूरिस्ट की संख्या ज्यादा बताई जा रही है जो कि अब सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। 8:30 बजे तक नहीं पहुंची मशीनरी हालांकि, सुबह करीब 8:30 बजे तक भी मौके पर मशीनरी नहीं पहुंच पाई, जिससे लोगों में स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के प्रति गहरा रोष देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि आपदा की स्थिति में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन राहत कार्यों में देरी ने उनकी परेशानी को और बढ़ा दिया है। प्रशासन से जल्द सड़क बहाली की मांग स्थानीय लोगों और यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मलबा हटाकर सड़क को बहाल किया जाए, ताकि यातायात सुचारू हो सके और लोग सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। पठानकोट-भरमौर NH पर लैंडस्लाइड के PHOTOS..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *