हरियाणा के झज्जर में फाइनेंसर साहिल हत्याकांड में खुलासा हुआ है। DCP धारणा यादव ने बताया कि गांव के ही योगी नाम के युवक से साहिल का कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इस झगड़े की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। डीसीपी ने आगे बताया, वीडियो सामने आने के बाद योगी बेज्जती महसूस कर रहा था। इसके बाद गांव के ही एक दोस्त के साथ मिलकर उसने साहिल के मर्डर का प्लान बनाया। इसके लिए उन्होंने नोएडा के साहिल नाम के युवक को चुना। तीनों ने 8 अप्रैल को डीघल में साहिल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। साहिल उस दौरान बैठक में दोस्तों के साथ बैठकर ताश खेल रहा था। तभी स्कॉर्पियो में आए योगी ने अपने साथियों के साथ मिलकर करीब 20 राउंड फायर कर दिए। पहले जानिए DCP ने क्या बताया…. लालच में आया शिवम पुलिस जांच में सामने आया है कि शिवम गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है। लालच में आकर ही वो योगी के साथ साहिल के मर्डर प्लान में शामिल हुआ। हालांकि अभी यह सामने नहीं आया कि शिवम की मुलाकात योगी से कैसे हुई। अब पढ़िए, वारदात के दिन का घटनाक्रम एक साल पहले BJP जॉइन की साहिल के पिता नर सिंह उर्फ कुक्कू प्रधान BJP से जुड़े हैं। वह जिला परिषद का भी चुनाव लड़े थे। साल 2024 के विधानसभा चुनाव में बेरी हलके से टिकट मांग रहे थे। भाजपा में बात नहीं बनी तो सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने की तैयारी की। हालांकि बाद में निर्दलीय प्रत्याशी रमेश दलाल को समर्थन दे दिया। साहिल ने भी साल भर पहले भाजपा जॉइन की। बहादुरगढ़ में सतीश पूनिया, मंत्री महिलपाल ढांडा और पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा ने उन्हें पार्टी जॉइन कराई थी। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक राजनीति में दाव आजमाने के लिए साहिल की पत्नी एडवोकेट मनीषा को भी पार्टी जॉइन कराने की तैयारी थी। साहिल ने साल भर पहले लव मैरिज की थी। ——————- यह खबर भी पढ़ें…. झज्जर फाइनेंसर मर्डर, ₹5 हजार प्रतिदिन किराए पर थी स्कॉर्पियो: पिता बोले- पैसों को लेकर गांव के युवकों ने की हत्या; गाड़ी बरामद हुई झज्जर में फाइनेंसर साहिल मर्डर केस में पिता कुक्कू प्रधान ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि बेटी की हत्या किसी गैंग ने नहीं कराई, बल्कि इसमें गांव के ही 2 युवक शामिल हैं। दोनों साहिल के साथ ही फाइनेंस का काम करते थे। (पूरी खबर पढ़ें)