रविवार को रामलीला ग्राउंड, पठानकोट में नव संवत्सर के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री मुख्य भगवंत मान, आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम और मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रामलीला ग्राउंड तथा उसके आसपास के क्षेत्र को ‘नो ड्रोन ज़ोन’ घोषित किया गया है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अर्शदीप सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल को रामलीला ग्राउंड पठानकोट और उसके आसपास के 500 मीटर क्षेत्र में ड्रोन कैमरा उड़ाने या चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन आदेशों का सख्ती से पालन किया जाए।