नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर राजनीति से जुड़ी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफे से पहले CM हाउस खाली कर रहे हैं। 1 अणे मार्ग से सामान 7 सर्कुलर रोड बंगले में शिफ्ट हो रहा है। मुख्यमंत्री आवास से ट्रैक्टर ट्रॉली में सामान बाहर ले जाया जा रहा है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. नीतीश इस्तीफे से पहले CM हाउस खाली कर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफे से पहले CM हाउस खाली कर रहे हैं। 1 अणे मार्ग से सामान 7 सर्कुलर रोड बंगले में शिफ्ट हो रहा है। मुख्यमंत्री आवास से ट्रैक्टर ट्रॉली में सामान बाहर ले जाया जा रहा है। नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद की शपथ ली। सूत्रों की मानें तो नीतीश 14 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं। 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार बन सकती है। पूरी खबर पढ़ें 2. काला चश्मा-ट्रैक सूट अलग अंदाज में दिखे अनंत सिंह मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपने बेटे अभिनव को घुड़सवारी सिखा रहे हैं। उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह पटना के जेपी सेतु के पास काला चश्मा और काले ट्रैक सूट में नजर आ रहे हैं। उनका एक वीडियो भी है, जिसमें वे करीब 2.5 करोड़ की रेंज रोवर में बैठकर घोड़े को दौड़ाते दिख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. चिराग पसवान बोले- मैं मुख्यमंत्री की रेस में नहीं बिहार में नई सरकार को लेकर हलचल तेज हो गई है। शनिवार को सीएम आवास पर करीब 2 घंटे तक जेडीयू नेताओं की बैठक हुई। इस दौरान नए मंत्रिमंडल के स्वरूप और उसमें युवा चेहरों को शामिल किए जाने को लेकर चर्चा हुई। वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि वे बिहार में सीएम की रेस में नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार का सिर्फ चेहरा बदलेगा, लेकिन फॉर्मूला वही रहेगा। पूरी खबर पढ़ें 4.12 साल की बच्ची से रेप, पिता बोले- मरने की स्थिति में है मुजफ्फरपुर में 12 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। वारदात के बाद बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है, उसे SKMCH में भर्ती कराया गया है। पिता ने कहा, मेरी बेटी की हालत बहुत खराब है, वो मरने की स्थिति में हैं, मुझे इंसाफ चाहिए। मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़ें 5. तेजस्वी बोले- लालू नहीं झुके तो बेटा भी नहीं झुकेगा पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आज राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अभिनंदन समारोह हो रहा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कृष्ण मेमोरियल हॉल पहुंचे हैं, जहां कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट पहना कर उनका भव्य स्वागत किया। तेजस्वी ने कहा कि ओसामा पर झूठा केस किया गया है। आप लोगों ने देखा ही है। हमलोग पर कई केस किया गया, जब लालू जी नहीं झुके बेटा भी नहीं झुकेगा। पूरी खबर पढ़ें 6. ‘बच्चे की हत्या की, आज तक पुलिस नहीं पकड़ पाई’ मुंगेर में 9 महीने पहले लापता हुए 10 साल के बच्चे की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे का कंकाल घर से 200 मीटर दूर एक कुएं से बरामद किया हैं। दरअसल, हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के खंडबिहारी गांव में मनीष कुमार सिंह का इकलौता बेटा वीर सिंह 23 जुलाई 2025 को लापता हो गया था। पूरी खबर पढ़ें 7. 25 लाख की नौकरी छोड़ी, अब कांग्रेस में जाएंगे कांग्रेस ने बिहार में पार्टी को मजबूत करने के लिए नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम चलाया। इसमें 9100 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें फाइनल राउंड के लिए 100 लोग शॉर्टलिस्ट हुए हैं। इसमें 3 पदों के लिए 3 या उससे ज्यादा लोगों का सिलेक्शन होना है। टैलेंट हंट में जिन लोगों ने रिजस्ट्रेशन करवाया है, उसमें इंजीनियर, डॉक्टर, वकील, UPSC एस्पायरेंट शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. बांका में कॉलेज में आपत्तिजनक स्थिति में मिले लड़का-लड़की बांका के लकड़ीकोला स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार शाम एक छात्र और छात्रा को आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के बाद तनाव फैल गया। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में छात्रों के बीच आक्रोश फैल गया और मामला हंगामे में बदल गया। घटना की जानकारी मिलने पर कुछ छात्र इसकी शिकायत लेकर कॉलेज के प्राचार्य के पास पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें 9. पुलिस रेड के दौरान ब्लास्ट, 5 पुलिसकर्मी घायल बेगूसराय में शनिवार को रेड के दौरान ब्लास्ट होने से 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। दरअसल, 3 अप्रैल को दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट हुई थी। पुलिस नावकोठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में छापेमारी करने गई थी। इसी दौरान ये धमाका हुआ। पुलिस ने वृंदावन गांव के ही रहने वाले दीपक कुमार की 2 दिन पहले ज्वेलरी लूटकांड में गिरफ्तार किया था। पूरी खबर पढ़ें 10. महिला से 2 लाख रुपए छीने, CCTV में वारदात कैद पूर्णिया में एक महिला से छिनतई हुई है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें महिला के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र झपटने वाले बदमाशों की एक्टिविटी कैद है। महिला सुबह की सैर पर निकली थी, तभी स्नेचर्स ने उन्हें निशाना बनाया। पलक झपकते शातिर सोने का चेन और मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें 11. पूर्णिया यूनिवर्सिटी ने परीक्षा रद्द की, छात्रों का बवाल पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा बार-बार रद्द किए जाने से नाराज सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने शनिवार को किशनगंज के मारवाड़ी कॉलेज में जमकर हंगामा किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और परीक्षा नियंत्रक पर गंभीर आरोप लगाए। पूरी खबर पढ़ें 12. बेगूसराय में गैस के लिए NH-31 जाम, कालाबाजारी का आरोप बेगूसराय में रसोई गैस की किल्लत से आम जनता परेशान हैं। जिले में हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP) के उपभोक्ताओं को गैस के लिए भटकना पड़ रहा है। प्रशासन के दावों के बाद भी हालात बेहद खराब है। अनियमितता और एजेंसी की मनमानी से तंग आकर उपभोक्ताओं ने आज खातोपुर के पास एनएच-31 फोरलेन को जाम कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 13. LNMU में HOD डॉ. अनुरंजन पर जूते से हमला दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में मारपीट हुई है। विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में कार्यरत एक कार्यालय सहायक की ओर से विभागाध्यक्ष पर जूते से हमला हुआ है। ये पूरी वारदात विभाग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. अनुरंजन अपने चेंबर में मौजूद थे। इसी दौरान कार्यालय सहायक अनिल कुमार वहां पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. सीवान में प्रशासन से नाराज होकर टावर पर चढ़ा युवक सीवान में शनिवार को न्याय की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। 9 माह पहले छोटे भाई की जेल में संदिग्ध मौत हुई थी। इतने महीने बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं पर आक्रोशित युवक ने आत्महत्या की धमकी देकर DM-SP को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ा रहा। पुलिस के आश्वासन देने और समझाने-बुझाने पर युवक 3 घंटे बाद नीचे उतरा। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार के सभी जिलों में तेज गर्म हवा चलने की संभावना मौसम विभाग ने कल यानी रविवार को बिहार के सभी जिलों में तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है। साथ ही कई जिले का तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।