यूपी शासन ने शनिवार शाम 2 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 3 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। सिद्धार्थनगर से विधायक के साथ विवाद के बाद हटाई गईं प्राची सिंह को अंबेडकर नगर जिले का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। यहां तैनात अभिजीत आर. शंकर को देवरिया भेजा गया है। वहीं, देवरिया में तैनात संजीव सुमन को साइड लाइन कर दिया गया है। उन्हें डीजीपी मुख्यालय से अटैच किया गया है। क्यों हटे संजीव सुमन?
देवरिया में हाल ही में एक दलित लड़की धारदार हथियार से गला रेत दिया गया था। इस मामले में पुलिस की हीला-हवाली सामने आई थी। इसके अलावा एक महिला से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो गया था। जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ युवकों ने एक महिला को रास्ते में रोक लिया था। इसके अलावा पिछले महीने ही देवरिया में दो पुलिसकर्मियों को नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन सबके चलते संजीव सुमन को हटाया गया है। लखनऊ में अंबेडकर जयंती पर 11 हजार दीप जलाएगी BJP, यूपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रहेंगे मौजूद
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर लखनऊ में इस बार भाजपा की ओर से बड़ा आयोजन किया जा रहा है। राजधानी के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मारक (हजरतगंज) में 11,000 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे
कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में आयोजित होगा, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की संभावना है। इससे पहले पंकज चौधरी दोपहर 2:30 बजे प्रयागराज के काननवन गांव में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह पहला मौका है जब भाजपा अंबेडकर जयंती पर इतनी बड़े स्तर पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित कर रही है। ‘आजम खान और मेरी बराबरी नहीं, वह मेरे बड़े भाई’: नसीमुद्दीन सिद्दीकी का बयान, कानपुर में बोले- वह मेरे सीनियर और मुझसे ज्यादा काबिल ‘आजम खान और मेरी बराबरी की बात हो ही नहीं सकती। उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। वे मेरे बड़े भाई हैं और रहेंगे, मेरे सीनियर हैं और रहेंगे। मुझसे ज्यादा काबिल हैं और रहेंगे। फिर उनकी मुझसे किस तरह की बराबरी हो सकती है।’ ‘एसआईआर कराने वाला कौन है? यह चुनाव आयोग ने कराया है। यह चुनाव आयोग नहीं, यह भारतीय जनता पार्टी के हाथ की कठपुतली है। कर्मचारियों को आदेश दिया गया कि किसके वोट काटने हैं। इसके लिए अभियान चलाया गया है। यह एसआईआर नहीं, धोखा है।’ यह बातें सपा नेता व यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज कानपुर में कहीं। शनिवार को वह यहां अलग-अलग कई कार्यक्रम में पहुंचे। होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने सपा विधायकों के साथ बैठक भी की। पूरी खबर पढ़ें
अविमुक्तेश्वरानंद को धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज, कहा था- जैसे अतीक को मारा, वैसे ही मारना है ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को धमकी मिलने के मामले में भेलूपुर थाने में तहरीर दी गई है। जिसके 48 घंटे बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने धारा 351(4) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। ACP गौरव कुमार ने कहा – लिखित शिकायत और सबूतों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिस नंबर के यह संदेश आया था उसका पता लगाया जा रहा है। जो भी दोषी होगा उसपर कठोर कार्रवाई की जाए। ऑडियो मैसेज में कहा गया था कि शंकराचार्य का टाइम नजदीक आ गया है। कितना भी बचे, वह बच ही नहीं पाएगा। जैसे अतीक अहमद को मारा, वैसे ही उसको भी मारना है। पढ़ें पूरी खबर… रक्षामंत्री राजनाथ बोले- गल्फ वॉर का असर नहीं, भारत पूरी तरह सक्षम; लखनऊ को लाइब्रेरी-म्यूजियम की सौगात लखनऊ में गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लक्ष्मण मंडपम समेत 58.27 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। राजनाथ ने कहा- BJP सरकार के रहते देश में कोई बड़ा संकट उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा। कोविड जैसे बड़े वैश्विक संकट का भारत ने मजबूती से सामना किया था। उसी तरह वर्तमान परिस्थितियों से निपटने की क्षमता देश में है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की स्थिति मजबूत है। वर्ल्ड बैंक जैसे संस्थान भी मानते हैं कि भारत किसी भी संकट से निपटने में सक्षम है। गल्फ देशों में चल रहे हालात का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है, लेकिन भारत ने हर चुनौती का मजबूती से सामना किया है। पढ़िए पूरी खबर यूपी में 408 न्यायिक अफसरों का ट्रांसफर, गौरव शर्मा को लखनऊ भेजा गया इलाहाबाद हाईकोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। हाईकोर्ट ने 408 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इस सूची में कई अहम जिलों के न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। तबादला सूची के अनुसार गाजियाबाद में तैनात अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गौरव शर्मा को लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। अब वे लखनऊ में भ्रष्टाचार निवारण (V.B.-U.P.S.E.B.) कोर्ट में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे। यह कोर्ट भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए संवेदनशील मानी जाती है। पढ़िए पूरी खबर… ‘जिसको शांति से मतलब नहीं, वह सुलह करा रहा’:लखनऊ में सलमान खुर्शीद बोले- SIR महत्वपूर्ण काम, इसमें नाम जुड़वा लें लखनऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के मध्यस्थता करने पर कहा है कि जिसको शांति से कोई मतलब नहीं, आज वो विश्व शांति की मध्यस्थता कर रहा है। वह शांतिदूत बन बैठा है। यहां हमारी कमी रह गई। हम जो कर सकते थे वह नहीं किया। SIR प्रक्रिया पर बोले की जिन लोगों का नाम कट गया है, अभी उनके पास उत्तर प्रदेश में समय है। वह इस समय का सदुपयोग करें और अपने नाम को इसमें जुड़वा ले। यह बेहद महत्वपूर्ण काम है इसमें सबको हिस्सा लेना चाहिए। पढ़िए पूरी खबर… देवरिया SDM विपिन द्विवेदी सस्पेंड, वकील की मौत मामले में कार्रवाई; विभागीय जांच के आदेश देवरिया में वकील विजेंद्र सिंह की मौत के मामले में सरकार ने बरहज के एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को निलंबित कर दिया है। शुरुआती जांच में शासन ने लापरवाही मानते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए हैं। मामला बरहज तहसील के ग्राम लक्ष्मीपुर का है। यहां राजस्व अभिलेखों में दर्ज नाली और नलकूप की जमीन पर पक्की सड़क के निर्माण को लेकर विवाद था। इसी दौरान एसडीएम और बरहज तहसील के अधिवक्ता के बीच तीखी बहस हुई। आरोप है कि एसडीएम की फटकार के बाद अधिवक्ता को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। मामले की प्रारंभिक जांच के लिए तीन लोगों की समिति बनाई गई थी। समिति ने रिपोर्ट में एसडीएम की भूमिका को संदिग्ध माना और लापरवाही का जिम्मेदार बताया। पढ़ें पूरी खबर… AMU में फायरिंग करने वाला छात्र बैन, हॉस्टल से नकली नोट-कारतूस मिले थे, दोस्त भी अरेस्ट अलीगढ़ में एफएम टावर के पास रिहायशी इलाके में घर पर हुई फायरिंग और हॉस्टल से कारतूस, नकली नोट समेत फर्जी दस्तावेज मिलने के मामले में एएमयू प्रशासन ने छात्र शहबाज को निलंबित कर दिया है। विश्वविद्यालय ने उस पर परिसर में प्रवेश पर भी रोक लगा दी है। वहीं, फरारी में मदद करने वाले उसके करीबी दोस्त आसिफ इदरीश को पुलिस ने ऑडी कार सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी शहबाज और उसका साथी मोहम्मद आकिल अभी फरार हैं। दोनों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। मामला थाना क्वार्सी क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… सुल्तानपुर में SUV दुर्घटनाग्रस्त, गांजा के पैकेट बरामद: इनोवा से टक्कर; वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर हादसा सुल्तानपुर में वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात एक सड़क हादसा हुआ। गांजा ले जा रही एक एसयूवी का एक्सल टूटने के बाद वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सामने से आ रही एक इनोवा कार से जा भिड़ी। दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से गांजा के पैकेट भी बरामद हुए। घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा स्थित बंदना ढाबा के पास रात करीब 10 बजे हुई। बनारस से लखनऊ की ओर जा रही एक्सयूवी (UP 32 EZ 9200) बेकाबू होने के बाद दूसरी लेन में अयोध्या से बनारस जा रही इनोवा कार (UP 65 DS 7004) से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पढ़िए पूरी खबर… दुबई में छिपे आकिब समेत तीन को लुकआउट नोटिस, AK-47 और ग्रेनेड दिखाकर बहकाता था बिजनौर का रहने वाला आकिब सऊदी अरब में रहकर आतंकी नेटवर्क खड़ा करने में जुटा था। वह सोशल मीडिया पर AK-47 और ग्रेनेड दिखाकर युवाओं को प्रभावित करता था। उसकी मंशा देश में बड़े आपराधिक और देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की थी। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया- शुक्रवार को दुबई में रह रहे आकिब, आजाद और दक्षिण अफ्रीका में रह रहे मैजुल की गिरफ्तारी को लेकर लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। जब आतंकी गतिविधियों में शामिल इस नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ और आकिब से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी शुरू हुई, तो दुबई में रह रहे आजाद ने उबैद मलिक को नेपाल भागने की सलाह दी थी। पढ़ें पूरी खबर… SIR की प्रक्रिया पूरी, अब डीएम-एडीएम के तबादले होंगे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अब जिलों में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी और उप जिला मजिस्ट्रेट के तबादले किए जाएंगे। एसआईआर के कारण 27 अप्रैल से एसआईआर से जुड़े अफसरों के तबादलों पर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से रोक थी। आयोग की विशेष अनुमति से ही तबादले किए जा सकते थे। एसआईआर की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है। शासन के सूत्रों के मुताबिक, आगामी दिनों में करीब एक दर्जन से अधिक जिलों में जिलाधिकारी बदले जाएंगे। वहीं, अपर जिलाधिकारी और उप जिला मजिस्ट्रेट के भी तबादले किए जाएंगे।