14 अप्रैल को सीएम नीतीश कुमार अपना इस्तीफा देंगे। 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन होगा। नए सीएम के साथ ही आधा दर्जन मंत्री भी शपथ लेंगे। ये शपथ राज्यपाल रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन के मौजूदगी में लोक भवन में होगा। हालांकि, नई सरकार बनने और शपथ ग्रहण के लिए अधिकारिक रुप से कोई सूचना जारी नहीं हुई है। लेकिन, सभी विभागों के अधिकारियों को इसके लिए अलर्ट किया गया है। संभावना है कि, सीएम नीतीश कुमार इस्तीफा देने से पहले कैबिनेट की बैठक करेंगे। इस दौरान वह सीएम के रुप में अपना अंतिम आदेश जारी करेंगे। इससे पहले 16 मार्च को सीएम नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित 5 सदस्य राज्यसभा के लिए चुने गए। सीएम नीतीश कुमार 30 मार्च को विधान परिषद के सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उधर, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा शनिवार की देर शाम लोक भवन पहुंचे। वहां पर वह 40 मिनट तक राज्यपाल रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री का सामान 1 अणे मार्ग से शिफ्ट हो रहा शनिवार को दोपहर में सीएम आवास पर दो घंटे बैठक हुई। इसमें सीएम नीतीश कुमार के साथ ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, लखेंद्र पासवान, महेश्वर हजारी आदि मौजूद थे। वैसे मौजूदा मंत्रियों के मुताबिक नई सरकार भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार के मॉडल पर काम करेगी। इससे पहले शनिवार को दोपहर में नीतीश कुमार का सामान 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड स्थित बंगले में शिफ्ट किया जा रहा है।