मिर्जापुर में सीनियर वकील राजीव सिंह की हत्या करने वाले 50 हजार के इनामी राजेंद्र सोनकर को पुलिस ने शनिवार रात एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिसकर्मी उसे कंधे पर टांगकर गाड़ी तक ले गए, फिर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी अपर्णा रजक कौशिक ने बताया- बरौधा तिराहे पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आरोपी बाइक से आया और पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लग गई। शनिवार सुबह सवा सात बजे वकील राजीव सिंह की उनके घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। आरोपी ने उनके सीने से सटाकर तमंचे से गोली मारी गई थी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी अपने एक साथी के साथ फरार हो गया था। वारदात CCTV में कैद हो गई थी। एसपी ने उसे पकड़ने के लिए 5 टीमें लगाई थी। साथ ही उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। 15 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। साथी की तलाश जारी है। घटना जिला मुख्यालय से 2 किलोमीटर दूर कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारु का पुरा मोहल्ले की है। एनकाउंटर स्पॉट की तस्वीरें देखिए-
खबर लगातार अपडेट की जा रही है…