कुरुक्षेत्र में नाबालिग की हत्या के आरोपी पकड़ से दूर:13 दिन बीते, दोस्तों ने चलती ट्रेन से दिया था धक्का, GRP पर लापरवाही का आरोप

कुरुक्षेत्र जिले के पलवल गांव के गौरव (17) की हत्या के आरोपी पकड़ से दूर हैं। घटना के 13 दिन बाद भी कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है। उधर, गौरव के परिवार ने राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) पर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। गौरव को उसके दोस्तों ने चलती ट्रेन से धक्का दिया था नीचे गिरते ही गौरव ट्रेन की चपेट आ गया और शरीर के दो टुकड़े होने पर उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिवार ने गौरव के दोस्तों पर उसके साथ ट्रेन में मारपीट करने का आरोप भी लगाया। घटना 30 मार्च को शाहाबाद रेलवे स्टेशन के पास हुई थी, जिसमें GRP ने पहले इत्तफाकिया रिपोर्ट और बाद में सबूत पेश करने पर हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई गौरव के पिता मोहन बहादुर ने आरोप लगाया कि घटना को करीब 2 सप्ताह का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है। हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। फोन करने पर अधिकारी फोन नहीं उठा रहे। अगर फोन उठाया तो जल्दी ही आरोपियों को पकड़ने की बात कहकर फोन काट रहे हैं। कल करेंगे पंचायत मोहन बहादुर ने बताया कि वे कल GRP के अधिकारियों से मिलने जाएंगे। गांव की पंचायत भी उनके साथ चलेगी। आरोपी उसके बेटे गौरव को जन्मदिन से एक दिन पहले अपने साथ लेकर गए थे। 24 मार्च को गौरव का जन्मदिन था। आरोपी जन्मदिन मनाने के बहाने गौरव को अपने साथ हरिद्वार लेकर गए। यहां घूमने के बाद 30 मार्च को अंबाला आ गए थे। मामा को कुरुक्षेत्र स्टेशन बुलाया 30 मार्च दोपहर करीब 3 बजे गौरव ने अपनी मां को उसके मामा को बाइक देकर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन उसे लेने के लिए बुलाया था।उसका साला बाइक लेकर गौरव को लेने कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर चला गया। यहां आकर उसने गौरव के दोस्त को कॉल किया। उसके दोस्त ने मेरे साले को बताया कि गौरव को धक्का दे दिया। मारपीट के बाद दिया धक्का धक्का देने से गौरव चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। धक्का देने से पहले गौरव के साथ उसके दोस्तों ने मारपीट भी की। उसके बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं। आरोप लगाया कि पुलिस कभी आरोपियों को गिरफ्तार करने दावा करती है, तो उनके सामने पेश करने पर मुकर रही है। टीम कर रही काम- SHO उधर, GRP कुरुक्षेत्र पुलिस स्टेशन के SHO राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी फरार चल रहे हैं। उनकी एक टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए काम कर रही है। जल्दी ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *