चंडीगढ़ में DSP बने 3 इंस्पेक्टर, पर लाभ कोई नहीं:न वेतन बढ़ेगा, न भत्ता; स्थाई पदोन्नति का आधार नहीं, सीनियोरिटी का भी बेनिफिट नहीं

चंडीगढ़ पुलिस विभाग के तीन इंस्पेक्टर को प्रमोट कर उन्हे डीएसपी बना दिया गया है। चंडीगढ़ प्रशासन के गृह विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए पुलिस विभाग में खाली पड़े डीएसपी (डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) पदों के लिए तीन इंस्पेक्टरों को अस्थायी रूप से जिम्मेदारी सौंप दी है। यह व्यवस्था तब तक रहेगी, जब तक इन पदों पर स्थायी नियुक्ति नहीं हो जाती। इनमें इंस्पेक्टर नीरज सरना, इंस्पेक्टर सुखदीप सिंह और इंस्पेक्टर रणजोध सिंह को डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। ये अधिकारी अपने मौजूदा काम के साथ डीएसपी का काम भी संभालेंगे। जानिए प्रशासन ने आदेश में क्या कहा प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया कि यह व्यवस्था अस्थायी है और आगे चलकर इसे स्थायी नियुक्ति का आधार नहीं माना जाएगा। यह सिर्फ तब तक के लिए है, जब तक डीएसपी के पदों पर पक्की भर्ती नहीं हो जाती। आदेश में कहा गया है कि इस अतिरिक्त जिम्मेदारी के लिए इन अधिकारियों को न तो अतिरिक्त वेतन मिलेगा, न भत्ता और न ही वरिष्ठता का कोई फायदा। साथ ही, इस समय को प्रमोशन में भी नहीं जोड़ा जाएगा। प्रशासन ने कहा है कि इस व्यवस्था को कभी भी बिना कारण बताए खत्म किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *