नौहट्टा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न:सम्राट चौधरी को दी बधाई, कहा- अब होगा विकास

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के बाद नौहट्टा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। बुधवार शाम प्रखंड मुख्यालय के समीप आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और एकजुटता का प्रदर्शन किया। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू सिंह के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। नेताओं ने इस अवसर को पार्टी के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने एक कर्मठ और अनुभवी नेता को राज्य की कमान सौंपी है। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। सरकार जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देगी। कार्यकर्ताओं ने यह भी संदेश दिया कि पार्टी जमीनी स्तर पर सक्रिय है और आगामी समय में जनता के बीच अपनी उपस्थिति मजबूती से दर्ज कराएगी। इस मौके पर कृष्णा मेहता, बबलू पांडे, राजेश्वर प्रसाद, श्री राम सिंह, भानु प्रताप मिश्रा, अश्लोक सिंह, दीपक चौबे, सीताराम चंद्रवंशी, अरुण चौबे सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *