गुरुग्राम में 10वीं के छात्र ने किया सुसाइड:नंबर कम आने से परेशान; पढ़ाई के लिए पिता ने खरीदा था लैपटॉप

गुरुग्राम जिले के जाटोली क्षेत्र के अंतर्गत बाबा हरदेवा कॉलोनी में दसवीं कक्षा के एक छात्र ने बुधवार शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी। किशोर का सीबीएसई की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बुधवार शाम घोषित हुआ था। घर के सदस्य एक कमरे में थे और छात्र छत पर बने कमरे में चला गया। बाद में परिजनों को रिजल्ट का पता लगा, तो वे उसे बताने छत पर गए, जहां दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर छत पर पहुंचे परिजन परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर कुनाल फंदे पर लटका हुआ था। स्टूडेंट की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक स्टूडेंट एमडी सीनियर सेकंडरी स्कूल में पढ़ता था। सीबीएसई की परीक्षा परिणाम को आने पर कुनाल के पिता ने आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप भी बुक किया था, लेकिन स्टूडेंट के खुदकुशी जैसा कदम उठाने से क्षेत्र में मातम छा गया। पेरेंट्स ने दोबारा पेपर देने को बोला था परिजनों ने बताया कि उसके पेपर सही हुए थे, लेकिन आशा के अनुरूप रिजल्ट नहीं आने से वह परेशान हो गया था। पेरेंट्स ने दोबारा पेपर देने को भी बोल दिया था, लेकिन वह डिप्रेशन में चला गया। आशंका है कि छात्र ने परीक्षा परिणाम देखा और अपेक्षा के अनुरूप नंबर न आने पर इस तरह का कदम उठा लिया। हेली मंडी चौकी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *