ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर:गैराज मालिक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक; खेत से घर लौटते समय हुआ हादसा

कटिहार में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों को परिजन GMCH पूर्णिया लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने गैराज मालिक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोस्त की हालत गंभीर है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। मृतक की पहचान समेली गांव निवासी लखी मिस्त्री के बेटे दिलखुश कुमार(24) के तौर पर हुई है। घायल युवक दिलखुश कुमार का इलाज चल रहा है। घटना पोठिया थाना क्षेत्र के लरेहिया गांव की है। घर लौटते समय हुआ हादसा मृतक पिता लखी मिस्त्री ने बताया कि दोनों युवक आपस में गहरे मित्र थे। अक्सर साथ ही रहते थे। शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर अपने खेत गए थे। खेत से काम निपटाकर घर लौटने के दौरान रास्ते में ट्रैक्टर ने रौंद दिया। स्थानीय लोगों की मदद से पूर्णिया लेकर आए, जहां दिलखुश की मौत हो गई। घर में मचा कोहराम मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। ​परिजनों में चीख-पुकार मच गई। दिलखुश काफी मिलनसार स्वभाव का था। घर का होनहार लड़का था। असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी पुलिस जीएमसीएच पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *