बेटे को न्याय दिलाने अंबाला पहुंचा एयरफोर्स ऑफिसर:विज से मिलने पहुंचा; तीसरी मंजिल से गिरकर बेटे की मौत, हत्या की आशंका, जांच के निर्देश

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में आज एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया। देश की सुरक्षा में तैनात वायु सेना में काम करने वाले एक अधिकारी बीते दो माह से अपने बेटे की संदिग्ध मौत के मामले पर पुलिसिया कार्रवाई को लेकर न्याय की गुहार लगाने के लिए हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज के दरबार में पहुंचा है। भारतीय वायु सेना की आकाश डिफेंस मिसाइल यूनिट में डिप्टी इंजीनियर के पद पर तैनात 24 वर्षीय राहुल की 6 फरवरी को अंबाला के महेश नगर स्थित एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। राहुल वहां किराए पर रह रहा था। घटना के समय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया था, लेकिन मौत की गुत्थी आज तक अनसुलझी रही। पिता ने लगाया हत्या का आरोप मृतक राहुल के पिता वीके मिश्रा, जो खुद वायु सेना में अधिकारी हैं, कैबिनेट मंत्री से मिलने पश्चिम बंगाल से अंबाला पहुंचे थे। यहां उन्होंने मंत्री अनिल विज से जनता दरबार में उनसे मिलकर बेटे के लिए को बताया कि उनके बेटे की मौत महज एक हादसा नहीं बल्कि हत्या है। उन्होंने मकान मालिक की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मौके से सबूत मिटाने की कोशिश की गई। पिता ने कहा कि शुरुआत में मकान मालिक ने बेटे को पहचानने से इनकार किया, लेकिन बाद में उसी के कमरे से चादर लाकर शव को ढका। कमरे में मौजूद साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ हुई है।

SHO को फोन पर लगाई फटकार परिजनों का दर्द सुनकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तुरंत महेश नगर थाना प्रभारी (SHO) को फोन मिलाया। विज ने कड़े लहजे में मामले में तुरंत FIR दर्ज कर संदिग्ध मौत के एंगल से गहनता से जांच करने की बात कही। साथ ही सख्त लहजे में SHO को फोन परस्पष्ट किया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। विज बोले- जांच के निर्देश दिए हैं मंत्री विज ने कहा कि उन्होंने महेश नगर के एसएचओ को एफआईआर दर्ज करने और जांच शुरू करने का निर्देश दिया है। अधिकारी ने दावा किया है कि उनके बेटे की हत्या की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
वहीं, महेश नगर के एसएचओ जितेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा, राहुल के माता-पिता से शिकायत मिली है और उन्हें शक है कि राहुल की हत्या की गई है। मामले की जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *