कुरुक्षेत्र में रेलवे स्टेशन पर मिला बुजुर्ग का शव:हाथ में बंधी मिली लाल चुन्नी, माथे-बाजू पर हल्की चोट के निशान

कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में रेलवे स्टेशन के पास से एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा मिला। घटना बीती रात करीब सवा 8 बजे की है। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) कुरुक्षेत्र थाने की टीम ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान की कोशिश की। GRP की शुरुआती जांच के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 55 साल है। फिलहाल पहचान नहीं होने पर GRP ने शव को कब्जे में लेकर LNJP अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया। GRP की टीम ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के पुलिस स्टेशन में भी संपर्क किया। एग्जिट गेट पर पड़ा मिला GRP की हेड कॉस्टेबल बीना ने बताया कि रात करीब 8:15 बजे स्टेशन से सूचना मिली कि एग्जिट गेट पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। वे तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। शुरुआती जांच में मृतक के बाजू और माथे पर हल्की खरोंच के निशान मिले हैं, लेकिन किसी बड़ी चोट या हिंसा के संकेत नहीं दिख रहे। लाल चुन्नी हाथ में बंधी मिली
व्यक्ति की मौत नेचुरल कारणों से लग रही है। मृतक ने भूरे रंग का लंबा कुर्ता और सफेद पजामा डाला हुआ था। उसके हाथ पर लाल रंग की लंबी चुन्नी बंधी मिली। मृतक के कपड़ों और चेहरे के आधार पर आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में रखवा दिया गया है और 72 घंटे तक रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *