लुधियाना में पार्षद ने महिला को ड्रग्स बेचते हुए पकड़ा:5-7 पैकेट मिले, SHO बोले- नशा करने की आदी है, सप्लायर नहीं

लुधियाना की संजय गांधी कॉलोनी में पार्षद व पब्लिक ने मिलकर एक महिला को नशा समेत पकड़ा। अकाली पार्षद चतरवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर महिला से पकड़ा गया नशा दिखाया। पब्लिक का आरोप है कि ये महिलाएं अक्सर इस एरिया में नशा बेचती हैं। यह घटना शुक्रवार देर रात थाना डिवीजन नंबर 7 क्षेत्र में हुई। पार्षद चतरवीर सिंह ने दावा किया कि उन्होंने और स्थानीय निवासियों ने मिलकर महिला को नशे के साथ पकड़ा। महिला से एक प्लास्टिक की डब्बी में 5-7 नशे के पैकेट मिले। पब्लिक ने महिला को पकड़ने और उससे नशे के पैकेट मिलने का वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मोहल्ले के लोगों ने महिला को पकड़ा और पुलिस को मौके पर बुलाया। महिला ने बताया कि वो नशा नहीं बेचती है। वो नशा करती है। उसने कहा कि वो पहले टीके लगाती थी, जिसकी वजह से उसे एड्स हो गया है। अब वो इस तरह का नशा लेती है। नशे के पैकेट मिले, पहले भी समझा चुके हैं पार्षद चतरवीर सिंह ने वीडियो जारी कर बताया कि पकड़ी गई महिला लंबे समय से इलाके में ‘चिट्टा’ (नशा) बेचने का काम कर रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला को कई बार इस धंधे से दूर रहने के लिए समझाया गया, लेकिन वह नहीं मानी। वीडियो में महिला ने खुद को ताजपुर रोड निवासी बताया है। अफसर नहीं कर रहे कार्रवाई अकाली पार्षद चतरवीर सिंह ने कहा कि संजय गांधी कॉलोनी, ताजपुर रोड व आसपास के एरिया में नशे का कारोबार सरेआम चल रहा है। नशा तस्कर महिलाओं व बच्चों का सहारा ले रहे हैं और सरेआम नशा बचे रहे हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध नशा विरुद्ध मुहिम के बावजूद इस तरह नशा बिक रहा है और अफसर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पुलिस को सौंपे नशे के पैकेट पार्षद ने बताया कि मोहल्ले के लोगों के साथ जब महिला को नशा समेत पकड़ा तो तुरंत पुलिस को मौके पर बुलाया। महिला से पकड़ा गया नशा पुलिस को सौंप दिया। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि इलाके में गश्त की जा, ताकि लोग नशा न बेच सकें। तस्कर नहीं है, सेवन करती है वहीं थाना डिवीजन नंबर 7 के SHO गगनदीप का कहना है कि महिला नशा करने की आदी है, वह नशा तस्कर नहीं है। एसएचओ का कहना है कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। जल्दी ही उसे पकड़कर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *