फगवाड़ा में वीडियो बनाकर फिनाइल पीने वाली महिला के पूर्व सरपंच साथी का वीडियो भी सामने आया है। गांव जंडियाली के पूर्व सरपंच रविंदर कुमार बब्बी ने कहा कि मनजीत कौर ने पहली बार फिनाइल नहीं पी। इससे पहले भी ये कई बार ऐसा ड्रामा कर चुकी है।
मनजीत कौर ने वीडियो में जितने भी आरोप लगाए वो सब झूठे हैं। ये सच है कि वो मोहाली में उसके साथ रहा है लेकिन कभी जबरदस्ती नहीं की। उल्टा मनजीत कौर ही उसे फोर्सली मोहाली लेकर गई थी। इसका परिवार और मनजीत सभी ब्लैकमेलर हैं।
मोहाली में रहते हुए इसने शराब की बोतल लेकर सड़क पर हंगामा किया था, इसकी शिकायत उसने पुलिस को की थी और मामला वुमेन सेल में भी चल रहा है। पूर्व सरपंच ने बताया कि वह उसके संपर्क में बुटीक पर काम करने के चलते आया।
रविंदर कुमार बब्बी ने बताया कि मनजीत कौर फगवाड़ा में बुटीक चलाती थी। वह वहां पर कटिंग का काम करता था। इसका पति विदेश में है। 7-8 साल पहले जब पति विदेश से लौटने वाला था तो ये मुझे जबरदस्ती मोहाली ले गई। वहां पर मेरे साथ रहने लगी। ये वहां पर भी कभी किसी के साथ तो कभी किसी के साथ चली जाती थी।
बब्बी ने आरोप लगाया कि महिला की हरकतों से दुखी होकर वह अपने घर वापस आ गया तो अब ये मुझे यहां पर भी ब्लैकमैल कर रही है। इससे पहले ये घर आकर पत्नी को पीट चुकी है और हंगामा कर चुकी है। पैसा नहीं मिला तो जगह पीने का ड्राम किया। आरोपी पूर्व सरपंच ने लगाए महिला अपर गंभीर आरोप… ये है पूरा मामला
फगवाड़ा में सुनड़ा कलां गांव की महिला मनजीत कौर ने पूर्व सरपंच रविंदर कुमार बब्बी का नाम लेकर फिनाइल पी लिया था। उसने फिनाइल पीते हुए वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। महिला ने वीडियो में कहा था कि उसकी मौत का जिम्मेदार पूर्व सरपंच होगा। पूर्व सरपंच उसे 7 साल पहले मोहाली ले गया था। यहां उसके साथ लिव-इन में रहा। अब रंगरलियां मनाकर उसे छोड़ दिया गया। जहर पीने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई थी जिसके बाद उसे फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।